भारत में टैबलेट की बिक्री 7.8 फीसदी बढ़ी, डाटाविंड सबसे आगे: आईडीसी

भारत में टैबलेट की बिक्री 7.8 फीसदी बढ़ी, डाटाविंड सबसे आगे: आईडीसी
विज्ञापन
साल 2016 की तीसरी तिमाही में भारत में टैबलेट की बिक्री में 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें त्योहारी अवधि की बड़ी भूमिका है।

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया टैबलेट बाजार में डाटाविंड 26.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। डाटाविंड के टैबलेट की वॉल्यूम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 73 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सैमसंग टैबलेट बाजार में दूसरे स्थान पर है इसकी बिक्री में 2016 की तीसरी तिमाही में कुल 26.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके बाद आईबॉल का नंबर है जिसकी बिक्री में 2.9 फीसदी की तेजी आई है।

हालांकि आईबॉल की बिक्री में सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की कमी आई है, लेकिन 4जी टैबलेट की बिक्री में यह भारतीय कंपनियों में सबसे आगे है।

आईडीसी ने एक बयान जारी कर कहा, "लेनोवो भारतीय टैबलेट बाजार में 15.5 फीसदी की वृद्धि दर के साथ चौथे स्थान पर है तथा माइक्रोमैक्स ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। हालांकि माइक्रोमैक्स की बिक्री में सालाना आधार पर 39 फीसदी की कमी देखी गई है।"

इसमें कहा गया साल 2016 की तीसरी तिमाही में देश में कुल 10.6 लाख टैबलेट की बिक्री हुई।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक कार्तिक जे. ने बताया, "वाणिज्यिक खंड में टैबलेट की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हुई टैबलेट की कुल बिक्री में वाणिज्यिक खंड का योगदान 20 फीसदी रहा। शिक्षा, सरकार और बड़े उद्योगो में सबसे ज्यादा टैबलेट की खरीद होती है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tablets, Datawind, Samsung, iBall, Lenovo, Tablet Shipment, IDC, India, Micromax
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »