आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला टैबलेट, जानें कीमत

आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला टैबलेट, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 10.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है
  • यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • आईबॉल स्लाइड क्यू27 4जी में मौजूद है 2 जीबी रैम
विज्ञापन
आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ में नया टैबलेट क्यू27 4जी लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड क्यू27 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। स्लाइड क्यू27 4जी की कीमत 12,799 रुपये है। इस टैबलेट को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह टैबलेट देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

आईबॉल स्लाइड क्यू27 4जी में 10.1 इंच (1280 x 800 पिक्सल) कैपेसिटिव मल्टी-टच आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 149.45 पीपीआई है। इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर दिया गया है ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

क्यू27 4जी टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। टैबलेट में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट डुअल सिम व 4जी सपोर्ट के साथ आता है।

इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, जीपीआरएस, माइक्रो बी यूएसबी पोर्ट और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। आईबॉल का यह नया टैबलेट 9 भारतीय भाषाओं के लिए सिस्टम लैंग्वेज सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ने व लिखने में भी सपोर्ट देता है। इसके अलावा इस टैबलेट में ऑटो रोटेट स्क्रीन के लिे जी-सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरARM Cortex A53
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »