7,000 एमएएच बैटरी वाला टैबलेट लॉन्च, जानें दाम

iBall ने सोमवार को भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। 10 इंच वाला आईबॉल टैबलेट ब्लैक फिनिश और 22 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। जानें इस टैबलेट का दाम और स्पेसिफिकेशन।

7,000 एमएएच बैटरी वाला टैबलेट लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • 3 जीबी रैम वेरिएंट में आता है iBall Slide Elan 3x32
  • iBall Slide Elan 3x32 की भारत में कीमत 16,999 रुपये
  • टैबलेट में जान फूंकने के लिए मौजूद है 7,000एमएएच बैटरी
विज्ञापन
iBall ने सोमवार को भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट Slide Elan 3x32 को लॉन्च कर दिया है। 10 इंच वाला आईबॉल टैबलेट ब्लैक फिनिश और 22 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। iBall Slide Elan 3x32 के प्रमुख फीचर की बात करते हैं। आईबॉल स्लाइड एलेन 3x32 टैबलेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। iBall Slide Elan 3x32 टैबलेट में जान फूंकने के लिए 7,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 20 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 26 घंटे का टॉकटाइम, 6 घंटे का वीडियो और 23 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देती है।
 

iBall Slide Elan 3x32 की कीमत

भारत में iBall ब्रांड का यह टैबलेट 16,999 रुपये में चुनिंदा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा। iBall Slide Elan 3x32 टैबलेट जेट ब्लैक और मेट फिनिश के साथ आता है। स्पीकर को टैबलेट के पिछले हिस्से पर जगह मिली है। यह टैबलेट ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन की सुविधा प्रदान करता है।
 

iBall Slide Elan 3x32 स्पेसिफिकेशन

10.1 इंच आईपीएस एचडी (1280x800 पिक्सल) डिस्प्ले वाला iBall Slide Elan 3x32 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मौजूद है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा की। iBall ब्रांड के इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर के साथ फिल्टर और कई शूटिंग मोड मिलेंगे। अब बात कनेक्टिविटी की। iBall Slide Elan 3x32 में वाईफाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, कॉस्टस्क्रीन, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, चार्जिंग के लिए अतिरिक्त राउंड डीसी पिन, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट और माइक्रो एचडीएमआई पोर्ट मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »