आईबॉल स्लाइड क्यूबॉय्ड टैबलेट 8,999 रुपये में लॉन्च

आईबॉल स्लाइड क्यूबॉय्ड टैबलेट 8,999 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज का नया टैबलेट स्लाइड क्यूबॉय्ड लॉन्च किया है। आईबॉल स्लाइड क्यूबॉय्ड 8,999 रुपये में मिलेगा। यह देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट इंटरटेनमेंट, काम, गेम खेलने और ब्राउज़िंग के लिए उपयुक्त है।

आईबॉल स्लाइड क्यूबॉय्ड में 8 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू इंटिग्रेटेड है। कंपनी ने इसमें 2 जीबी रैम दिया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस का कैमरा दिया गया है और वीडियो चैटिंग के लिए मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। कैमरा ऐप में मल्टी-एंगल, पनोरमा, फेस ब्यूटी, मोशन ट्रैक मोड, लाइव फोटो, ज़ीरो शटर डिले, फेस डिटेक्शन, स्माइल शॉट, ऑटो सीन डिटेक्शन, गाइड लाइन, एचडीआर और सेल्फ टाइमर जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। इसकी बैटरी 4500 एमएएच की है। यह 4जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iBall, iBall Tablet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »