आईबॉल स्लाइड विंग्स टैबलेट लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

आईबॉल स्लाइड विंग्स टैबलेट लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये
विज्ञापन
आईबॉल ने स्लाइड सीरीज में अपना नया टैबलेट स्लाइड विंग्स लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड विंग ग्रे कलर वेरिएंट में 7,999 रुपये की कीमत में देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

आईबॉल स्लाइड विंग्स में (1280 x 800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का 8 इंच मल्टीटच डिस्प्ले आईपीएस डिस्प्ले है। इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू दिया गया है। इनफोकस के इस टैबलेट में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो आईबॉल के इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। 3 जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाले आईबॉल का यह टैबलेट डुअल सिम और वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो आईबॉल स्लाइड विंग्स टैबलेट 3जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर सपोर्ट करता है। स्लाइड विंग्स टैबलेट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। इस टैबलेट में 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

आईबॉल के इस टैबलेट में एसफाल्ट नाइट्रो, डैंजर डैश एंड स्पाइडर-अल्टीमेट पावर जैसे गेम प्री-लोडेड आते हैं। इसके अलावा फेसबुक, व्हाट्सऐप, हंगामा और हंगामा प्ले जैसे गेम भी आते पहले से इंस्टॉल आते हैं। स्लाइड विंग्स टैबलेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं और 9 क्षेत्रीय सिस्टम भाषाओं के साथ एक मल्टी-लिंगुअल कीबोर्ड दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »