आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च, कीमत जानें

आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च, कीमत जानें
ख़ास बातें
  • वॉयस कॉलिंग के अलावा टैबलेट में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है
  • आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • टैबलेट में सिस्टम स्तर पर 9 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है
विज्ञापन
आईबॉल ने सोमवार को नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 भारत में लॉन्च किया है। वॉयस कॉलिंग के अलावा टैबलेट में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है और कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कोबाल्ट ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह 10,000 रुपये से कम में मिलने वाला 7 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम वाला भारत का पहला टैबलेट है।

आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 टैबलेट एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 7 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी-720 इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा 3 जीबी रैम भी मौज़ूद है। आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र चाहें तो 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.0, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और 4जी शामिल हैं। इस टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। टैबलेट में 3500 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

आईबॉल ने बताया है कि टैबलेट में सिस्टम स्तर पर 9 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। वहीं, मल्टी-लिंगवल कीबोर्ड ऐप की मदद से यूज़र कुल 21 भारतीय भाषाओं में लिख व पढ़ पाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »