अल्काटेल और आईबॉल के नए टैबलेट भारत में लॉन्च, जानिए इनके बारे में

एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले कंपनियों ने 10,000 रुपये से कम कीमत वाले टैबलेट भारतीय बाज़ार में उतारे हैं। अल्काटेल ने ए3 10 वाई-फाई को 6,999 रुपये कीमत में उतारा है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी। वहीं, आईबॉल ने स्लाइड एनज़ो वी8 डुअल सिम टैबलेट (4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ) लॉन्च किया है।

अल्काटेल और आईबॉल के नए टैबलेट भारत में लॉन्च, जानिए इनके बारे में
ख़ास बातें
  • अल्काटेल और आईबॉल ने नए टैबलेट लॉन्च किए
  • 10,000 रुपये से कम कीमत वाले हैं टैबलेट
  • जानिए, क्या हैं दोनों टैबलटे की खासियतें
विज्ञापन
अल्काटेल और आईबॉल ने सोमवार को अपनी मौज़ूदा टैबलेट श्रृंखला में विस्तार करते हुए नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले कंपनियों ने 10,000 रुपये से कम कीमत वाले टैबलेट भारतीय बाज़ार में उतारे हैं। अल्काटेल ने ए3 10 वाई-फाई को 6,999 रुपये कीमत में उतारा है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी। वहीं, आईबॉल ने स्लाइड एनज़ो वी8 डुअल सिम टैबलेट (4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ) लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। दोनों ही टैबलेट में आईपीएस डिस्प्ले पैनल दिया गया है। ये मल्टी-टच सपोर्ट से लैस हैं।  
 

अल्काटेल ए3 10 वाई-फाई स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले अल्काटेल के इस टैबलेट में 10.1 इंच का एचडी  (1280x800 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक एमटी8127 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम दिए गए हैं। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है।

टैबलेट में 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक दिया गया है। यह AAC, AMR, AWB, MP3, OGG, WAV, DivX, XviD, MPEG4, VP8, H.263, और H.264 जैसे फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 4060 एमएएच क्षमता वाली बैटरी। टैबलेट का वज़न 475 ग्राम है।
 

आईबॉल स्लाइड एनज़ो वी8 के स्पेसिफिकेशन

iball


डुअल सिम वाला यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 7 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1024x600 पिक्सल है। टैबलेट क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम हैं। टैबलेट के बैक में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश और ब्यूटीफिकेशन, बर्स्ट और सेल्फी टाइमर मोड के साथ काम करते हैं।

आईबॉल स्लाइड एनज़ो वी8 में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी को सपोर्ट करता है। इसमें 3जी, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी है। पावर देने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी इसमें मौज़ूद है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के कुछ ऐप भी इसमें पहले से इंस्टाल होकर आते हैं। टैबलेट 22 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरMediaTek MT8127
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x800 पिक्सल
रैम1 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 5.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4060 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1024x600 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »