आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई टैबलेट, जानें कीमत

आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई टैबलेट, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • आईबॉल स्लाइड विंग्स 4जीबी टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है
  • स्लाइड विंग्स 4जीपी में 8 इंच का एचडी आईपीएस मल्टी टच डिस्प्ले है
  • बैटरी 4300 एमएएच की है
विज्ञापन
घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ का नया टैबलेट पेश किया है। आईबॉल स्लाइड विंग्स 4जीबी टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है और यह सिल्वर क्रोम रंग में मिलेगा। आईबॉल का लेटेस्ट टैबलेट देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

आईबॉल स्लाइड विंग्स 4जीपी में 8 इंच का एचडी आईपीएस मल्टी टच डिस्प्ले है। स्क्रीन में मीरा विज़न तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। यह डुअल सिम टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

टैबलेट में कैमरे भी दिए गए हैं। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ फ्लैश भी दिया गया है। वहीं, वीडियो चैटिंग के लिए आपको 2 मेगापिक्सल का सेंसर देगा। बैटरी 4300 एमएएच की है।

जानकारी दी गई है कि आईबॉल का यह टैबलेट एक्सेल, पावरप्वाइंट और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड जैसे ऐप के साथ आएगा। इसके अलावा टैबलेट का सिस्टम लैंगवेज 9 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यूज़र को 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में लिख या पढ़ पाएंगे।

इससे पहले आईबॉल ने जनवरी महीने में वॉयस कॉलिंग टैबलेट स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 भारत में लॉन्च किया था। वॉयस कॉलिंग के अलावा टैबलेट में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 टैबलेट एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 7 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी-720 इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा 3 जीबी रैम भी मौज़ूद है। आईबॉल स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »