कंपनी का दावा है कि फोन आसानी से यूज़र के हाथ में आ जाएगा। कहा गया है कि बड़ी स्क्रीन के दम पर वीडियो देखना और गेम खेलना बेहतरीन अनुभव देगा। इस फोन में 3,930 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह फोन के इस्तेमाल को लंबे वक्त तक जारी रखने में मददगार साबित होगी।
मंगलवार को एचटीसी ने भारत के एचटीसी यू11 यूज़र के लिए एंड्रॉयड ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी करने का ऐलान कर दिया। कुछ यूज़र ने एचटीसी यू11 को अपडेट मिलने की जानकारी दी है। इन अपडेट का साइज़ लगभग 1.48 जीबी है।
एचटीसी ने सोमवार को ताइवान और चीन में अपना लेटेस्ट मोबाइल एचटीसी यू11 आईएस लॉन्च कर दिया। एचटीसी का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट में आता है।
एचटीसी अगले हफ्ते 15 जनवरी, सोमवार को चीन में एक स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दे रही है। कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट में फैंस से 'save the date' के साथ उनसे अपनी 'आंखें (Eye)'खोलकर रखने को भी कहा है।
यू11 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बाद, एचटीसी यू11 लाइफ को भी अब एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचटीसी ने इसी साल अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन यू11 लाइफ लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन में एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया था।
उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी ने दो नए यू-सीरीज़ स्मार्टफोन- एचटीसी यू11+ और एचटीसी यू11 लाइफ लॉन्च कर दिए हैं। एचटीसी यू11+ कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आईफोन X की लिस्ट में शामिल हो जाता है।
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी गुरुवार को नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच हैंडसेट से संबंधित जानकारियां गलती से लीक हो गई हैं। दूसरी तरफ, एक तरफ टिप्सटर ने दावा किया है कि HTC U11 Life हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा।
बुधवार को होने वाले आधिकारिक ऐलान से पहले, एचटीसी ने अपने आने वाले यू सीरीज़ स्मार्टफोन में एक बेज़ल लेस डिस्प्ले होने की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही है कि नया मिड-रेंज स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ होगा जिससे ताइवानी कंपनी को एलजी, सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों के पतले किनारों वाले फोन को टक्कर देने में मदद मिलेगी।
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के बारे में संकेत दे रही है। और कंपनी ने "BrilliantU" को वापस लेने की जानकारी देते हुए पुष्टि की थी कि नया डिवाइस निश्चित तौर पर यू ब्रांड का होगा। नए स्मार्टफोन में एचटीसी यू11 की तरह ही स्क्वीज़ेबल फ्रेम होने की उम्मीद है।
एचटीसी के 2 नवंबर को होने वाले बहु-प्रतीक्षित इवेंट में नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर एक नया एचटीसी स्मार्टफोन देखा गया है। इसके अलावा, कथित एचटीसी यू11 लाइफ स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया जिससे हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।
ताइवानी कंपनी एचटीसी अपने यू ब्रांड के तहत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में दो हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। अब, लॉन्च से पहले HTC U11 Life और HTC U11 Plus की तस्वीरें और जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है।
एचटीसी ने गुरुवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि कंपनी "BrilliantU"के साथ वापसी का ऐलान कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने खुलासा किया कि कंपनी 2 नवंबर को कम से कम एक यू ब्रांड का प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
ऐसा लगता है कि एचटीसी इस साल के आखिर तक स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने से पहले ग्राहकों को कुछ और प्रोडक्ट देना चाहती है। कंपनी ने ताइवान में 2 नवंबर के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा यू11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है।
गूगल ने इसी हफ्ते खुलासा किया कि आने वाले एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को 'Android Oreo' कहा जाएगा। और अब एचटीसी ने उन हैंडसेट की पुष्टि कर दी है जिन्हें यह अपडेट मिलेंगी। कंपनी ने अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप वेरिएंट को इस लिस्ट में शामिल किया है।