HTC U सीरीज़ स्मार्टफोन में होगा पतले किनारे वाला डिस्प्ले

बुधवार को होने वाले आधिकारिक ऐलान से पहले, एचटीसी ने अपने आने वाले यू सीरीज़ स्मार्टफोन में एक बेज़ल लेस डिस्प्ले होने की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही है कि नया मिड-रेंज स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ होगा जिससे ताइवानी कंपनी को एलजी, सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों के पतले किनारों वाले फोन को टक्कर देने में मदद मिलेगी।

HTC U सीरीज़ स्मार्टफोन में होगा पतले किनारे वाला डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा
  • रियर पर एक सिंगल कैमरा होगा जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा
  • इस तस्वीर से भी पता चलता है कि यू सीरीज़ स्मार्टफोन में होम बटन नहीं होगा
विज्ञापन
बुधवार को होने वाले आधिकारिक ऐलान से पहले, एचटीसी ने अपने आने वाले यू सीरीज़ स्मार्टफोन में एक बेज़ल लेस डिस्प्ले होने की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही है कि नया मिड-रेंज स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ होगा जिससे ताइवानी कंपनी को एलजी, सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों के पतले किनारों वाले फोन को टक्कर देने में मदद मिलेगी। कंपनी नए हैंडसेट को 2 नवंबर को लॉन्च करेगी।

एचटीसी द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए टीज़र के मुताबिक, कंपनी एक बेज़ल-लेस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टीज़र में लिखा गया है, ''You'll believe it all on 11.02.2017.'' गैर करने वाली बात है कि इस टीज़र में एक तस्वीर भी है जिससे एक नए लॉन्च के बारे में संकेत मिलते हैं- जिसमें डिस्प्ले के चारों तरफ़ पतले बेज़ल होंगे। इस तस्वीर से भी पता चलता है कि नए यू सीरीज़ स्मार्टफोन में होम बटन नहीं होगा। जबकि पिछले एचटीसी यू11, यू प्ले और यू अल्ट्रा में एक होम बटन दिया गया था जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है।

नए टीज़र में होम बटन ना होने से पता चलता है कि फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। पिछले हफ्ते पहले टीज़र में भी इस जानकारी का पता चला था। इससे पहले आए टीज़र से पुष्टि हुई थी कि हैंडसेट में ट्रेंडिंग डुअल कैमरा सेटअप ना होकर रियर पर एक सिंगल कैमरा होगा जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एक सेंकेंडरीी, नॉयज़-कैंसिलेशन माइक्रोफोन दिया जाएगा।

शुरुआत में ख़बरें आईं थीं कि एचटीसी यू11 प्लस और यू11 लाइफ को नवंबर में होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले हफ्ते, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया था कि कंपनी अभी सिर्फ यू11 लाइफ को लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि नए एचटीसी स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। बेंचमार्क लिस्टिंग से फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने का पता भी चला था जिसके ऊपर एचटीसी स्किन होगी।

एचटीसी यू11 लाइफ में पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की तरह स्क्वीज़ेबल एज होने की उम्मीद है। ये स्मार्टफोन एचटीसी यू11 की तरह ही मेटल बॉडी व ग्लॉसी फिनिश के साथ आएगा। कंपनी द्वारा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला बेज़ल-लेस डिस्प्ले हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC U11 Life, Mobiles, U11 Life
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »