HTC U11 Plus भारत में लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

कंपनी का दावा है कि फोन आसानी से यूज़र के हाथ में आ जाएगा। कहा गया है कि बड़ी स्क्रीन के दम पर वीडियो देखना और गेम खेलना बेहतरीन अनुभव देगा। इस फोन में 3,930 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह फोन के इस्तेमाल को लंबे वक्त तक जारी रखने में मददगार साबित होगी।

HTC U11 Plus भारत में लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने भारतीय बाज़ार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहले ही लॉन्च हो चुका है फोन
  • फ्लिपकार्ट पर बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा स्मार्टफोन
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी एचटीसी ने भारतीय बाज़ार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन HTC U11+ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी एचटीसी यू11 प्लस को एचटीसी यू11 लाइफ के साथ पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उतार चुकी है। बड़ी स्क्रीन और लिक्विड सर्फेस डिज़ाइन के साथ आए इस फोन की कीमत 56,990 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सिल्वर रंग विकल्प के साथ इस फोन की बिक्री बुधवार से शुरू हो रही है। हैंडसेट में 6 इंच डिस्प्ले वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अभी यह स्मार्टफोन सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा, लेकिन इसका सेरामिक ब्लैक रंग भी जल्द आएगा।

कंपनी का दावा है कि फोन आसानी से यूज़र के हाथ में आ जाएगा। कहा गया है कि बड़ी स्क्रीन के दम पर वीडियो देखना और गेम खेलना बेहतरीन अनुभव देगा। इस फोन में 3,930 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह फोन के इस्तेमाल को लंबे वक्त तक जारी रखने में मददगार साबित होगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन में आकर्षक कैमरा और इंटेलीजेंट वॉयस असिस्टेंट तो है ही, साथ ही एचटीसी बूम साउंड के साथ वॉल्यूम को भी 30 फीसदी बढ़ाया गया है।
 

एचटीसी यू11+ स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन पर विस्तार से बात करें तो, प्रीमियम एचटीसी यू11+ में एक 6 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल्स है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है जो 2.45 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज है, जिसे 2 टीबी तक बढ़ाए जाने का विकल्प दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11+ में एक 12 मेगापिक्सल कैमरा है जो ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। आगे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है।

स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 3930 एमएएच बैटरी है और क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी 3.1, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, डीएलएनए और मीराकास्ट जैसे फ़ीचर हैं। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 158.5x74.9x8.5 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent cameras
  • IP68 dust and water resistance
  • Useful Edge Sense shortcuts
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Very slippery
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3930 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC, HTC U11, HTC U11 Plus, HTC Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »