HTC U11 EYEs लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी ने सोमवार को ताइवान और चीन में अपना लेटेस्ट मोबाइल एचटीसी यू11 आईएस लॉन्च कर दिया। एचटीसी का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट में आता है।

HTC U11 EYEs लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू11 आईएस की कीमत करीब 32,500 रुपये है
  • फोन को अभी चीन व ताइवान में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन में 3930 एमएएच बैटरी है
विज्ञापन
एचटीसी ने सोमवार को ताइवान और चीन में अपना लेटेस्ट मोबाइल एचटीसी यू11 आईएस लॉन्च कर दिया। एचटीसी का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट में आता है। HTC U11 EYEs की ककीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये) है और इसकी पहली सेल 25 जनवरी को सुबह 10 बजे होगी। फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर टिप्सटर इवान ब्लास ने फोन को लीक कर दिया था।

एचटीसी यू11 आईएस स्पेसिफिकेशन
एचटीसी का यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट करता है। एचटीसी यू11 आईएस एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित एचटीसी सेंस स्किन के साथ आता है। फोन में 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल )  सुपर एलसीडी3 डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है।

कैमरे की बात करें तो यू11 आईएस में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एचडीआर एनहेंसमेंट, अपर्चर एफ/2.2 और बोकेह मोड के साथ 5 मेगापिक्सल सेंसर है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जो 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करती है। फोन में एचटीसी यूसोनिक ऑडियो टेक्नोलॉजी है जो एक्टिव नॉयज़ रिडक्शन के साथ आता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। दूसरे सेंसर के तौर पर एचटीसी के फोन में फेस रिकग्निशन, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और मैग्नेटिक सेंसर दिए गए हैं। यह हैंडसेट आईपी67 रेटिंग के साथ आता है यानी धूल व पानी से सुरक्षहित रहेगा।

गौर करने वाली बात है कि फोन में 3930 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। एचटीसी के किसी फोन में पहली बार इतनी बड़ी बैटरी दी गई है। HTC U11 EYEs का डाइमेंशन 157.9x74.99x8.5 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।






 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3930 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »