• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HTC ने अपने नए स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी, यहांं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

HTC ने अपने नए स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी, यहांं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के बारे में संकेत दे रही है। और कंपनी ने "BrilliantU" को वापस लेने की जानकारी देते हुए पुष्टि की थी कि नया डिवाइस निश्चित तौर पर यू ब्रांड का होगा। नए स्मार्टफोन में एचटीसी यू11 की तरह ही स्क्वीज़ेबल फ्रेम होने की उम्मीद है।

HTC ने अपने नए स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी, यहांं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
ख़ास बातें
  • नए टीज़र को देखकर लगता है कि यह आने वाले हैंडसेट का रियर पैनल है
  • रियर पर एचटीसी ब्रांडिंग भी है
  • अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टीज़र में दिखा हैंडसेट यू11 लाइफ है या यू11 प्लस
विज्ञापन
एचटीसी के आने वाले नए यू सीरीज़ स्मार्टफोन के लॉन्च में करीब एक हफ्ता बाकी बचा है। लेकिन फोन से जुड़ी लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ताइवानी हैंडसेट निर्मता नए यू11 वेरिएंट का एक नया टीज़र ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है, ''You'll see it all on 11.02.2017.'' इसके अलावा जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया है कि 2 नवंबर को लॉन्च इवेंट में सिर्फ मिड-रेंज स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ लॉन्च किया जाएगा और इंटरनेट पर ख़बरों में छाए एचटीसी यू11 प्लस को पेश नहीं किया जाएगा।

कंपनी द्वारा जारी किए गए नए टीज़र को देखकर लगता है कि यह आने वाले हैंडसेट का रियर पैनल है। आधिकारिक टीज़र से फोन के कुछ फ़ीचर का खुलासा हुआ है जिसमें रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक सिंगल प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश है। रियर पर एचटीसी ब्रांडिंग भी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टीज़र में दिखा हैंडसेट यू11 लाइफ है या यू11 प्लस।

अगर इवान ब्लास पर भरोसा किया जाए तो टीज़र में दिख रहा नया स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ है जिसे 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। एक बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच ब्राउज़र लिस्टिंग से इसी हफ्ते लीक में पता चला था कि एचटीसी यू11 लाइफ एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। फोन में 3 जीबी रैम होने का दावा किया गया। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यूनिट ने सिंगल-कोर में 858 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4136 स्कोर किया।

ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के बारे में संकेत दे रही है। और कंपनी ने "BrilliantU" को वापस लेने की जानकारी देते हुए पुष्टि की थी कि नया डिवाइस निश्चित तौर पर यू ब्रांड का होगा। नए स्मार्टफोन में एचटीसी यू11 की तरह ही स्क्वीज़ेबल फ्रेम होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobiles, HTC U11 Life, HTC U11 Life Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »