HTC U11 को भारत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

मंगलवार को एचटीसी ने भारत के एचटीसी यू11 यूज़र के लिए एंड्रॉयड ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी करने का ऐलान कर दिया। कुछ यूज़र ने एचटीसी यू11 को अपडेट मिलने की जानकारी दी है। इन अपडेट का साइज़ लगभग 1.48 जीबी है।

HTC U11 को भारत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • भारत में एचटीसी यू11 के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ज़ारी किया जा रहा है
  • अपडेट ओटीए डाउनलोड के रूप में उपलब्ध हैं
  • इन अपडेट के साथ एंड्रॉयड ओरियो के कई अहम फ़ीचर यू11 में आ गए हैं
विज्ञापन
मंगलवार को एचटीसी ने भारत के एचटीसी यू11 यूज़र के लिए एंड्रॉयड ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी करने का ऐलान कर दिया। कुछ यूज़र ने एचटीसी यू11 को अपडेट मिलने की जानकारी दी है। इन अपडेट का साइज़ लगभग 1.48 जीबी है। सॉफ्टवेयर अपडेट वर्ज़न 3.16.708.3 के साथ एचटीसी यू11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एंड्ऱॉयड 8.0 ओरियो और दूसरे सिस्टम एनहेंसमेंट फ़ीचर आ गए हैं।

जैसा कि हमने बताया कि एचटीसी इंडिया ने एचटीसी यू11 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो स्टेबल बिल्ड ज़ारी करने की आधिकारिक घोषणा ट्विटर पर की। एचटीसी ने एक ट्वीट में कहा, ''एचटीसी यू11 ओरियो अपडेट लाइव है। अपने फोन को अपडेट करना शुरू कर दें...#HTCU11 #Oreoupdate।'' एक ट्विटर यूज़र ने बताया कि एचटीसी यू11 को मिला अपडेट ओटीए डाउनलोड के तौर पर उपलब्ध है। अपडेट किए गए चेंजलॉग में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसमें जरूरी बदलाव, बग फिक्स और सिस्टम एनहेंसमेंट का ज़िक्र है।

सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ एचटीसी यू11 में एंड्रॉयड ओरियो के कई अहम फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर नोटिफिकेशन डॉट, ऑटोफिल समेत कई दूसरे फ़ीचर आ जाएंगे।

एचटीसी यू11 को इससे पहले नवंबर 2017 में ताइवान में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हुआ था। इससे पहले मंगलवार को एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 और नोकिया 6  के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ज़ारी करने का ऐलान किया था।

एचटीसी यू11 स्पेसिफिकेशन
मई 2017 में लॉन्च हुए एचटीसी यू11  में एक 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैमरे की बात करें तो, एचटीसी यू11 में ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, डुअल-एलईडी फ्लैश और 4के रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो फेस डिटेक्शन, प्रो मोड (मैनुअल कंट्रोल के साथ) और रॉ फॉरमेट सपोर्ट करता है।

फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन  153.9x75.9x7.9 मिलीमीटर और वज़न 169 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • कमियां
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Oreo, HTC U11, HTC U11 Specifications, India, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »