HTC U11 EYEs 15 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

एचटीसी अगले हफ्ते 15 जनवरी, सोमवार को चीन में एक स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दे रही है। कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट में फैंस से 'save the date' के साथ उनसे अपनी 'आंखें (Eye)'खोलकर रखने को भी कहा है।

HTC U11 EYEs 15 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • इवान ब्लास ने ट्विटर पर फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं
  • फोन को ब्लैक, सिल्वर और रेड वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
एचटीसी अगले हफ्ते 15 जनवरी, सोमवार को चीन में एक स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दे रही है। कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट में फैंस से 'save the date' के साथ उनसे अपनी 'आंखें (Eye)'खोलकर रखने को भी कहा है। इसके अलावा, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने भी एचटीसी यू11 आईएस के लॉन्च के लिए इसी तारीख़ का खुलासा किया है। इवान ने एचटीसी के इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लीक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

ब्लास के मुताबिक, एचटीसी यू11 आईएस 15 जनवरी को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 32,400 रुपये) होगी। ब्लास द्वारा लीक की गईं तस्वीरों से U11 EYEs में एक डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। इस फोन के आईपी67 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है।

बात करें लीक स्पेसिफिकेशन की तो, इस HTC U11 EYEs में एक 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल ) सुपर एलसीडी3 डिस्प्ले हो सकता है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस ट्वीट से पता चलता है कि फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जो एक्सपेंडेबल सपोर्ट के साथ आएगी।

इसके अलावा, एचटीसी यू11 आईएस के एंड्रॉयड नूगा आदारित एज सेंस पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3930 एमएएच बैटरी दी जाएगी। लीक तस्वीरों की बात करें तो फोन में रियर पर एक सिंगल कैमरा सेटअप हो सकता है। कैमरे के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन के डिस्प्ले से 15 जनवरी को लॉन्च का पता भी चलता है।

आने वाले एचटीसी यू12 की तस्वीरें हाल ही में इंटरनेट पर लीक हुईं थीं। रिपोर्ट से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में एक 4के डिस्प्ले होगा और इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि एचटीसी द्वारा 2018 में सीमित संख्या में फोन लॉन्च किए जाने की भी ख़बरें आ चुकीं हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »