HTC U12+ स्मार्टफोन लॉन्च, ख़ास बटन और इन फीचर से है लैस

HTC U12+ स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए HTC U11+ का अपग्रेड है...

HTC U12+ स्मार्टफोन लॉन्च, ख़ास बटन और इन फीचर से है लैस
विज्ञापन
HTC U12+ स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए HTC U11+ का अपग्रेड है। HTC U12+ स्क्वीज़ेबल बिल्ड के साथ आया है। एचटीसी ने इस बार सारे फिज़िकल बटन हटा दिए हैं, जिसमें वॉल्यूम व पावर बटन शामिल हैं। यू सीरीज़ के इस नए मॉडल में नॉच भी नहीं है, जो आजकल के स्मार्टफोन में ट्रेंड बन गया है। इसके अलावा HTC U12+ में ब्लू रंग है। साथ ही फ्लेम रेड और सेरामिक ब्लैक रंग विकल्प में से चुनने का विकल्प है।
 

HTC U12+ कीमत, उपलब्धता

HTC U12+ की कीमत 799 यूएस डॉलर (करीब 54,600 रुपये) है। यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट के लिए है। अगर आपको 128 जीबी की चाहत है तो खर्चने होंगे 849 डॉलर (करीब 58,000 रुपये) है। इसके शिपमेंट जून से शुरू हो जाएगी। यूके में स्मार्टफोन का 64 जीबी वेरिएंट 699 जीबीपी (करीब 63,900 रुपये) है। जून के आखिरी से यह बिकना शुरू हो जाएगा। भारत में फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
htc
 

HTC U12+ स्पेसिफिकेशन व फीचर

HTC U12+ में पारंपरिक की हैं और पावर बटन फोन के ऑफ रहने पर भी काम करता है। यह ऐप्पल के प्रेशर सेंसिटिव टच आईडी बटन की तरह है। हालांकि, यह फोन के बंद होने पर काम नहीं करता।

HTC U12+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है। टॉप पर एचटीसी सेंस दिया गया है। फोन में 6 इंच का क्यूएचडी+ सुपर एलसीडी 6 डिस्प्ले है। हैंडसेट में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जो बैक और फ्रंट, दोनों तरफ मिलेगा। बैक में 12+16 मेगापिक्सल के वाइड-एँगल एचटीसी अल्ट्रापिक्सल 4 सेंसर दिए गए हैं। HTC U12+ डुअल रियर कैमरा पीडीएएफ, लेज़र फोकस, 2x ऑप्टिकल ज़ूम व 10x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर से लैस है। फ्रंट में 8+8 मेगापिक्सल के वाइड एंगल सेंसर हैं।

HTC U12+ में 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-टाइप सी विकल्प हैं। स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। फोन को पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  3. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  6. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  7. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  8. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  9. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  10. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »