एचटीसी यू11 प्लस के बारे में लॉन्च से पहले आई नई जानकारी सामने

एचटीसी के 2 नवंबर को होने वाले बहु-प्रतीक्षित इवेंट में नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर एक नया एचटीसी स्मार्टफोन देखा गया है। इसके अलावा, कथित एचटीसी यू11 लाइफ स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया जिससे हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

एचटीसी यू11 प्लस के बारे में लॉन्च से पहले आई नई जानकारी सामने
विज्ञापन
एचटीसी के 2 नवंबर को होने वाले बहु-प्रतीक्षित इवेंट में नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर एक नया एचटीसी स्मार्टफोन देखा गया है। इसके अलावा, कथित एचटीसी यू11 लाइफ स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया जिससे हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

टीना लिस्टिंग पर दिखीं तस्वीरों की बात करें तो, कथित एचटीसी यू11 प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिसप्ले होगा। इस तरह का डिस्प्ले आजकल सभी मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। रियर पैनल की लीक तस्वीर देखें तो यह ग्लास जैसी फिनिश का बना लग रहा है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। एचटीसी यू11 प्लस में एक 6 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन, टीनाा लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले आईं लीक के मुताबिक, एचटीसी यू11 प्लस में एक 5.99 इंच डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1440x2880 पिक्सल्स होगा और आस्पेक्ट रेशियो 18:9  होगा। यू11 प्लस की टीना लिस्टिंग की जानकारी को सबसे पहले ड्रॉयड लाइफ ने सार्वजनिक किया।
 
htc

पिछले हफ्ते एक गीकबेंच लिस्टिंग में दावा किया गया था कि एचटीसी का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन एचटीसी यू11 प्लस होगा। और इसमें 4 जीबी रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व एंड्रॉयड 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।

इसके अलावा, एचटीसी यू11 लाइफ को एक गीकबेंच ब्राउज़र बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का पता चलता है। फोन में 3 जीबी रैम है। बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यूनिट ने सिंगल-कोर में 858 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4136 स्कोर किया। एचटीसी यू11 लाइफ स्मार्टफोन 2 नवंबर को एचटीसी यू11 प्लस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ताइवानी हैंडसेट निर्माता ने इसी महीने पुष्टि की थी कि कंपनी "BrilliantU" के साथ वापसी करेगी और 2 नवंबर को यू ब्रांड वाला नया डिवाइस लॉन्च होगा। दोनों नए स्मार्टफोन में एचटीसी यू11 की तरह ही स्क्वीज़ेबल फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.