Headphone

Headphone - ख़बरें

  • Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
    Beats 360 ओवर-ईयर हेडफोन भारत में ₹42,900 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। इसमें बदलने वाले ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन दिए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग रंग और मटेरियल में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका Adaptive Active Noise Cancellation Beats Studio Pro के मुकाबले 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करता है। हेडफोन में 40mm ड्राइवर, Personalized Spatial Audio, Dolby Atmos और Transparency Mode मिलता है। बैटरी 32 घंटे तक चलती है और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। यह Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है।
  • ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
    Lyne Originals ने भारत में Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,099 रुपये रखी गई है और इन्हें प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ओवर-ईयर हेडफोन्स में 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 के साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। कॉलिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्लैरिटी के लिए ENC और गेमिंग के लिए Low Latency Game Mode मिलता है। इनमें बड़े स्पीकर ड्राइवर्स और सॉफ्ट ओवर-ईयर कुशन भी दिए गए हैं।
  • Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
    Sony के अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स WH-1000XM6 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हेडफोन्स को कंपनी एक और कलर शेड देने जा रही है। यह नई Olive Grey कलर शेड होगी। ये कंपनी के ओवर ईयर वायरलैस हेडफोन्स हैं जिन्हें सोनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।
  • ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
    Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है। इन्हें ईयरहुक कहा जा रहा है जो कि कंपनी के नए गैलेक्सी बड्स के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक में इनका खुलासा किया गया है। Sammobile की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी नए Buds Canal 5 पर काम कर रही है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
    Sony India ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप ऑडियो डिवाइस 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन, Hi-Res Audio सपोर्ट और एडवांस Noise Cancellation तकनीक के साथ आते हैं। WH-1000XX की कीमत 59,990 रुपये और WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है। दोनों प्रोडक्ट्स 7 अगस्त 2026 से Amazon, Flipkart, Sony Center, Croma, Reliance Digital और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
    Ugreen ने अपने वियरेबल सेग्मेंट में नए हेडफोन्स Ugreen HiTune Max5s लॉन्च किए हैं जो कंपनी के अफॉर्डेबल हेडफोन्स हैं। ये ओवर द ईयर हेडफोन्स हैं जो बजट रेंज में पेश किए गए हैं। कंपनी ने दो खूबसूरत रंगों में इन्हें पेश किया है। दावा है कि एडवांस फीचर्स के साथ ही इनमें लम्बी बैटरी मिलती है। Ugreen HiTune Max5s में 40mm के ड्राइवर लगे हैं।
  • boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
    boAt ने भारतीय बाजार में अपना नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। इसकी लॉन्च कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह हेडफोन 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation, Dual Drivers, Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जबकि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, AI ENx कॉलिंग टेक्नोलॉजी, Memory Foam ईयर कुशन्स और boAt Hearables App के जरिए कस्टमाइजेशन का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
    Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0, Soundstage Spatial Audio और Adaptive Loudness जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC बंद होने पर 80 घंटे और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 32mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC ऑडियो कोडेक, Bluetooth Multipoint और छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। इसकी भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
  • Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
    Redmi Headphones Neo को Xiaomi ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी के नए ऑडियो डिवाइस में 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। ये 72 घंटे की बैटरी लाइफ को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, ये अपने प्राइस सेग्मेंट में प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं।
  • Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
    Sony ने भारत में अपने फ्लैगशिप WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन का नया Sandstone कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गई है, जो अन्य कलर ऑप्शन के बराबर है। हेडफोन में 30mm डायनेमिक ड्राइवर्स, QN3 HD नॉयज कैंसलिंग प्रोसेसर और 12 ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह ब्लूटूथ 5.3, LDAC, LC3 और Bluetooth LE Audio को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, ANC ऑन होने पर इसकी बैटरी 30 घंटे और ANC ऑफ होने पर 40 घंटे तक चल सकती है। नया वेरिएंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
    Vivo ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग Over-Ear Noise-Cancelling Headphones एक से अधिक रंगों में आते हैं। इनमें 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। खास फीचर इनकी बैटरी है जो कि 75 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर भी खास फोकस किया है।
  • Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
    Redmi Headphones Neo को कंपनी ने अपने पहले ओवर द ईयर हेडफोन्स के रूप में लॉन्च कर दिया है। Redmi Headphones Neo में 40mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर लगे हैं। ये 20 Hz से 40 kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज डिलीवर कर सकते हैं। इनमें 42dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मौजूद है।
  • अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
    Edifier ने नए हेडफोन्स लॉन्च किए हैं जो काफी यूनीक फीचर के साथ आते हैं। कंपनी के नए Edifier Auro Ace में बहुत ही खास और अनोखा फीचर दिया गया है। ये ओवर ईयर हेडफोन्स हैं जिनमें सिर्फ गाने बजते ही नहीं हैं, बल्कि उनके बोल यानी lyrics भी लिखे हुए चलते दिखाई देते हैं। पहली बार किसी कंपनी ने ऐसे फीचर को हेडफोन में उतारा है।
  • Amazon Great Summer Sale: ईयरबड्स, पावर बैंक पर ऑफर्स का हुआ खुलासा, मिल रही जबरदस्त डील्स
    Amazon Great Summer सेल मोबाइल एक्सेसरीज पर 65 प्रतिशत तक छूट प्रदान करेगी। इसके अलावा बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजी ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में ईयरबड्स, हेडफोन, चार्जिंग एक्सेसरीज समेत अन्य चीजों पर छूट मिलेगी।
  • Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
    Xiaomi पहली बार अपने वायरलेस ओवर द ईयर हेडफोन्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी Redmi वायरलेस हेडफोन्स पेश करने की तैयारी में है जिनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी होगा। ये हेडफोन्स तीन कलर वरिएंट्स में पेश किए जा सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। दावा किया गया है कि हेडफोन्स बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Headphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »