CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

CMF by Nothing ने Headphone Pro और Watch 3 Pro के इंडिया लॉन्च को टीज किया है।

CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: CMF by Nothing

ख़ास बातें
  • CMF ने Headphone Pro और Watch 3 Pro इंडिया लॉन्च टीज किया
  • दोनों डिवाइसेस के डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आए
  • लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ
विज्ञापन

CMF by Nothing ने भारत में अपनी AIoT कैटेगरी को आगे बढ़ाने की पुष्टि कर दी है। कंपनी जल्द ही अपने ओवर-ईयर हेडफोन CMF Headphone Pro और नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। CMF ने ऑफिशियल तौर पर इंडिया लॉन्च को टीज किया है और फिलहाल इसे “coming soon” बताया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने दोनों अपकमिंग डिवाइसेस का डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी शेयर कर दिए हैं, जिससे ये पुष्टि हो चुकी है कि भारतीय वेरिएंट ग्लोबल वर्जन के समान ही होंगे।

CMF ने अपने Instagram पोस्ट के जरिए CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro की झलक दिखाई है। ये दोनों डिवाइस पहले ही ग्लोबल मार्केट्स में अनाउंस किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक भारत में लॉन्च नहीं हुए थे। ऐसे में इनके इंडिया डेब्यू को लेकर यूजर्स के बीच काफी समय से इंतजार बना हुआ था। Watch 3 Pro को जुलाई 2025 में और Headphone Pro को सितंबर 2025 में इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था।

डिजाइन की बात करें तो CMF Headphone Pro को ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में दिखाया गया है। वहीं, CMF Watch 3 Pro को व्हाइट, ब्लैक और CMF की सिग्नेचर ऑरेंज कलर स्कीम में टीज किया गया है। यह नई स्मार्टवॉच Watch 2 Pro की जगह लेगी, जिसे इसके यूनिक डिजाइन, UI और फीचर्स के लिए अच्छी पहचान मिली थी। CMF की अब तक की स्ट्रैटेजी को देखते हुए, इन नए डिवाइसेस के साथ भी इंटरचेंजेबल एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन का सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्लोबल मार्केट्स की बात करें तो CMF Headphone Pro कुछ देशों में पहले ही उपलब्ध है, जहां इसे लाइट ग्रीन, लाइट ग्रे, ब्लैक और ऑरेंज जैसे कलर्स में उतारा गया था। इसी तरह, CMF Watch 3 Pro को भी चुनिंदा रीजन में डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज शेड्स में पेश किया गया है। इटली में Watch 3 Pro की कीमत EUR 99 रखी गई थी, जबकि जापान में इसे JPY 13,800 में लॉन्च किया गया था। वहीं, CMF Headphone Pro की कीमत US, यूरोप और UK में अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से करीब 8,000 से 10,000 रुपये के बीच रखी गई है।

हालांकि, भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल सिर्फ कन्फर्मेशन मिला है, लेकिन कंपनी ने अभी तक न तो ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा किया है और न ही स्पेसिफिकेशन्स या कीमत से जुड़ी जानकारी दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro को लेकर और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

CMF Headphone Pro कंपनी का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है जिसमें Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसमें स्वैपेबल ईयर कुशन्स मिलते हैं, जो Light Green और Orange शेड्स में उपलब्ध होंगे। हेडफोन में दिया गया Roller Dial वॉल्यूम कंट्रोल, ANC टॉगल और म्यूजिक कंट्रोल के लिए काम करता है, जबकि Energy Slider बेस और ट्रेबल लेवल एडजस्ट करने देता है। यूजर्स Nothing X ऐप के जरिए कंट्रोल्स कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें 40mm ड्राइवर्स, SBC और LDAC कोडेक्स के साथ Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह हेडफोन ANC ऑफ में 100 घंटे और ANC ऑन में 50 घंटे तक का प्लेबैक देता है। USB Type-C पोर्ट ऑडियो और चार्जिंग दोनों के लिए दिया गया है और 5 मिनट की क्विक चार्जिंग से 5 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।

वहीं CMF Watch 3 Pro में 1.43-इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स ब्राइटनेस है। यह स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा वॉच फेस को सपोर्ट करती है और हार्ट रेट, स्लीप साइकल, SpO2, स्ट्रेस और पीरियड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देती है। वॉच IP68 रेटिंग, मेटल बॉडी और लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसमें 350mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 13 दिन तक चलने का दावा करती है। Watch 3 Pro Bluetooth कॉलिंग, Bluetooth 5.3, ड्यूल-बैंड GPS और Nothing X ऐप सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा शटर, फिटनेस अपडेट और जेस्चर कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  2. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  5. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  6. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  7. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  9. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  10. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »