Gos

Gos - ख़बरें

  • OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
    OnePlus ने भारत में OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Pad Go 2 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Pad Lite के टॉप वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ी है। दोनों टैबलेट्स अब अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियां कीमतों में बदलाव कर रही हैं।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
    OnePlus ने Amazon Prime Day Sale 2026 के लिए अपने ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। सेल के दौरान OnePlus 13 को अब तक की सबसे कम इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं OnePlus 15 की इफेक्टिव कीमत 81,999 रुपये और OnePlus 15R की 48,999 रुपये होगी। Nord सीरीज, OnePlus Pad 4, Pad Lite, Pad Go 2 और OnePlus Buds लाइनअप पर भी बैंक डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज और No Cost EMI जैसे ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल 4 जुलाई से Amazon, OnePlus India वेबसाइट और अन्य अधिकृत चैनलों पर शुरू होगी।
  • OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
    OnePlus ने भारत में Community Sale 2026 की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। OnePlus 15, OnePlus 13 और OnePlus 13s जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट और कीमत में कटौती का फायदा मिल रहा है। कंपनी Nord सीरीज के फोन्स पर भी ऑफर्स दे रही है। इसके अलावा OnePlus Pad 4, Pad Go 2 और अन्य टैबलेट्स पर छूट के साथ मुफ्त स्टाइलस भी दिया जा रहा है। यह सेल OnePlus वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
    itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले, Unisoc T7100 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और UltraLink फीचर के साथ आता है। itel A100 Pro Android 15 Go एडिशन पर काम करता है और इसमें 8MP रियर कैमरा मिलता है। फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा ग्राहकों को 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जाएगा।
  • Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
    Amazon Great Summer Sale 2026 का धमाका जारी है। सेल 8 मई से शुरू हो चुकी है। सेल स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान Samsung, Vivo, Apple जैसे दिग्गज ब्रांड्स के फोन काफी सस्ते में खरीदने का मौका है।
  • Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा एक अलग फ्लैश के सााथ हो सकता है। Tecno Spark 50 Pro में 6,000 mAh की सिंगल-सेल बैटरी या 5,600 mAh की डुअल-सेल बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
    YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है।
  • सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
    Pokemon Go खेलते समय यूजर्स ने अनजाने में एक बड़ा रियल वर्ल्ड डेटाबेस तैयार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम और अन्य AR ऐप्स के जरिए करीब 30 अरब इमेज इकट्ठा हुई हैं, जिनसे एक डिटेल्ड 3D मैप तैयार हुआ है। यह डेटा अब Niantic की AI कंपनी Niantic Spatial द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए Visual Positioning System बनाया गया है, जो कैमरे के जरिए लोकेशन पहचानता है। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Coco Robotics के डिलीवरी रोबोट कर रहे हैं, जिससे वे सटीक जगह तक पहुंच सकते हैं।
  • itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
    itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Zeno 100 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह UNISOC T7100 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB तक RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 Go Edition पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और 5000mAh बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
    Ai+ आज भारतीय बाजार में NovaPods और NovaWatch को लॉन्च कर दिया है। Ai+ NovaPods Go की कीमत 699 रुपये है। वहीं NovaPods Pro की कीमत 1,999 रुपये है। और NovaPod Clips की कीमत 3,999 रुपये है। इसके अलावा NovaWatch Active की कीमत 2,499 रुपये है। वहीं NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,999 रुपये है। जबकि Ai+ Wearbuds की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
    8,000 रुपये से कम कीमत में Lava Bold N2, Samsung Galaxy F07 5G और Moto G06 Power के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। तीनों स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अंतर है। Lava Bold N2 जहां 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी देता है, वहीं Galaxy F07 में Helio G99 और 50MP कैमरा मिलता है। Moto G06 Power 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।
  • Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
    Amazon Mega Electronic Days सेल भारत में 17 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक जारी रहेगी। लैपटॉप पर 45%, टैबलेट पर 60 प्रतिशत, होम ऑडियो पर 60 प्रतिशत, हेडफोन 75 प्रतिशत, स्मार्टवॉच पर 80 प्रतिशत, मॉनिटर्स पर 50 प्रतिशत, प्रिंटर्स पर 60 प्रतिशत, गेमिंग लैपटॉप पर 45 प्रतिशत, कैमरा पर 70 प्रतिशत, पीसी एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
    Lava Bold N2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है और यह 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Android 15 Go पर चलता है और कंपनी के मुताबिक इसमें ब्लोटवेयर या ऐड्स नहीं दिए गए हैं। इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
    Ai+ की ओर से मार्केट में धमाका करने की तैयारी है। कंपनी आगामी 24 फरवरी को मार्केट में अपने नए AIoT डिवासेज की झड़ी लगाने जा रही है। कंपनी ऑडियो वियरेबल में Nova Pods और स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स पेश करने जा रही है। Nova Pods में NovaPods Go, Pro, और Clip मॉडल्स शामिल होंगे। वहीं, Nova Watch सीरीज के तहत NovaWatch Active, Kids 4G, और NovaWatch Wearbuds को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »