Asus का नया वाइ-फाई राउटर आपको ट्रैवल में भी ऑन-द-गो इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा।
Photo Credit: Asus
Asus WiFi राउटर RT-BE58 Go में पावर बैंक का सपोर्ट दिया गया है।
Asus का नया वाइ-फाई राउटर आपको ट्रैवल में भी ऑन-द-गो इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा। कंपनी ने लेटेस्ट पोर्टेबल WiFi राउटर RT-BE58 Go पेश किया है। खास बात है कि इसमें पावर बैंक का सपोर्ट है और बिजली सोर्स जैसी बाधा भी नहीं है। आप चाहें जहां भी हों, बस पावरबैंक से इसे ऑन करें और सुपरफास्ट इंटरनेट पाएं। यह साइज में काफी कॉम्पेक्ट है और वजन में भी हल्का है। डिवाइस के डाइमेंशन 9.8 × 9.4 × 3.1 cm हैं और वजन 232 ग्राम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Asus RT BE58 Go WiFi 7 ट्रैवल राउटर की कीमत 899 युआन (लगभग 11,500 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। अधिकारिक वेबसाइट से यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा Amazon पर भी इसे लिस्ट किया गया है।
Asus RT BE58 Go WiFi 7 ट्रैवल राउटर एक कॉम्पेक्ट WiFi राउटर है जो ट्रैवलिंग के दौरान आपको सुपरफास्ट इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाता है। यह साइज में छोटा है और वजन में हल्का है जिससे डिवाइस साथ ले जाने में बहुत आसान है। इसमें डुअल बैंड WiFi 7 (802.11be) का सपोर्ट दिया गया है। यह 3600mbps तक कम्बाइंड वायरलैस आउटपुट देता है। 5GHz पर 2882 Mbps और 2.4GHz पर यह 688 Mbps स्पीड से इंटरनेट उपलब्ध करवाता है। इसमें 4K QAM मॉड्यूलेशन और मल्टी लिंक ऑपरेशन दिया गया है जो स्पीड और एफिशिएंसी को बढ़ाता है।
राउटर में Broadcom 2.0GHz क्वाड कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ में कंपनी ने 1GB रैम दी है और 256MB स्टोरेज दी है। यह एकसाथ मल्टीपल डिवाइसेज को चला सकता है। इसमें सिग्नल क्वालिटी बनाए रखने के लिए दो फ्रंट एंड मॉड्यूल भी दिए गए हैं। यह पावर बैंक से चलता है और इसमें USB-C का 18W PD इनपुट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 9.8 × 9.4 × 3.1 cm हैं और वजन केवल 232 ग्राम है। इसके अलावा इसमें मोबाइल नेटवर्क टीथरिंग के लिए USB-A पोर्ट दिया गया है। और वायर्ड कनेक्शंस के लिए Gigabit LAN पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब