OnePlus 15R, Pad Go 2 भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

OnePlus भारतीय बाजार में दो नए डिवाइस OnePlus 15R और Pad Go 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

OnePlus 15R, Pad Go 2 भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15R में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • OnePlus 15R में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • OnePlus 15R में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन

OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था। अब चीनी कंपनी दो नए डिवाइस OnePlus 15R और Pad Go 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस टैबलेट और स्मार्टफोन को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन OnePlus 15R और टैबलेट OnePlus Pad Go 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15R, Go Pad 2 Price

OnePlus भारत में OnePlus 15R, Go Pad 2 को 17 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus 15R की कीमत के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन OnePlus 15 अधिक कीमत पर लॉन्च हुआ है तो 15R की कीमत 13R के मुकाबले में ज्यादा हो सकती है। OnePlus 13R भारत में 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। जबकि OnePlus Pad Go 2 भारत में Pad Go के समान कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये थी।

OnePlus 15R की खासियतें

OnePlus 15R चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन है। दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा है। वनप्लस 15R सिर्फ दो कलर्स जैसे कि चारकोल ब्लैक और मिंट ब्रीज में उपलब्ध होगा। 15R में OnePlus 15 के जैसा ही स्क्वाअर कैमरा मॉड्यूल और एक फ्लैट फ्रेम है। लीक्स के अनुसार, OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। 15R में एक कस्टमाइजेबल एक्शन की होने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 15R के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। लीक्स के अनुसार, OnePlus 15R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। 15R में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। OnePlus ने यह भी पुष्टि की है कि OnePlus 15R धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस होगा, जिससे यह अब तक का सबसे ड्यूरेबल डिवाइस में से एक बनेगा। आपको बता दें कि वनप्लस 15 भी इन रेटिंग के साथ आया है। 

OnePlus Pad Go 2 की खासियतें

OnePlus Pad Go 2 में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह टैबलेट शैडो ब्लैक और लैवेंडर ड्रिफ्ट कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं इसमें सिर्फ 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट होगा। यह डिवाइस स्टाइलस का सपोर्ट करेगा। Pad Go 2 एक मिड-रेंज टैबलेट होगा, जिसमें दमदार फीचर्स होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »