• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 3, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 3, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये का है

5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 3, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 3 में Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इसमें Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। Tecno Spark Go 3 में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिंगल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे। 

Tecno Spark Go 3 का प्राइस, उपलब्धता

अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये का है। इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। Tecno Spark Go 3 की 23 जनवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री की जाएगी। इस स्मार्टफोन को Galaxy Blue, Titanium Grey, Aurora Purple और Ink Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Tecno Spark Go 3 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 nm ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 2K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें AI CAM, Beauty, Portrait, Super Night, Dual Video, Pro और Panorama कैमरा मोड दिए गए हैं। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3G, 4G, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन का साइज 167.79 x 77.97 x 8.19 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Most games run smoothly
  • Offers long battery life
  • Lightweight
  • Large display
  • कमियां
  • Takes very long to charge
  • Passable camera performance
डिस्प्ले6.74 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »