ChatGPT Go, OpenAI का एक सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसे कंपनी ने भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। इसकी कीमत करीब 399 रुपये प्रति माह थी, यानी सालाना करीब 4,788 रुपये। यह प्लान फ्री और Plus टियर के बीच रखा गया है, ताकि यूजर्स को थोड़े एडवांस फीचर्स मिल सकें लेकिन जेब ढ़ीली न करनी पड़े।
Photo Credit: Reuters
ChatGPT Go में Free वर्जन से ज्यादा मैसेज, इमेज जनरेशन और रीजनिंग पावर मिलती है
AI की दुनिया में पिछले कुछ सालों में ChatGPT ने जितनी तेजी से अपनी पहचान बनाई है, उतना शायद ही किसी दूसरे टूल ने किया हो। अब OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने मिड-लेवल सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go को पूरे एक साल के लिए फ्री कर दिया है। यानी अब यूजर्स बिना किसी चार्ज के ChatGPT के एडवांस फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे। यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए भारत के सभी नए यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस कदम के जरिए OpenAI भारत में बढ़ते यूजर्स और AI की तेजी से बढ़ती डिमांड को ध्यान में रख रहा है। कंपनी का कहना है कि भारत में ChatGPT के यूज़र्स की संख्या हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी है, और यह फ्री ऑफर उन यूज़र्स को प्रीमियम फीचर्स ट्राय करने का मौका देगा जो अब तक केवल फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रहे थे।
ChatGPT Go, OpenAI का एक सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसे कंपनी ने भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। इसकी कीमत करीब 399 रुपये प्रति माह थी, यानी सालाना करीब 4,788 रुपये। यह प्लान फ्री और Plus टियर के बीच रखा गया है, ताकि यूजर्स को थोड़े एडवांस फीचर्स मिल सकें लेकिन जेब ढ़ीली न करनी पड़े।
इस प्लान में कई खास फीचर्स शामिल हैं, जैसे ज्यादा मैसेज लिमिट, फाइल अपलोड और इमेज जनरेशन की सुविधा, लंबी चैट मेमोरी और तेज रिस्पॉन्स टाइम। साथ ही इसमें लोकल पेमेंट ऑप्शंस जैसे UPI भी जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर कहें, तो ChatGPT Go उन लोगों के लिए है जो चैट को सिर्फ मजाकिया बातचीत से आगे बढ़ाकर प्रोडक्टिव कामों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं और अब ये मौका मिल रहा है एकदम फ्री।
ChatGPT Go केवल शुरुआती 12 महीनों, यानी एक साल के लिए फ्री मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को मूल कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को सब्सक्रिप्शन रिन्यू होने से 7 दिन पहले से ही रिमाइंडर दिए जाएंगे, ऐसे में यूजर्स की इच्छा पर डिपेंड करता है कि वे सब्सक्रिप्शन जारी रखना चाहते हैं या नहीं। यदि सब्सक्रिप्शन रिन्यूवल डेट से पहले बंद कर दिया गया, तो किसी प्रकार के चार्जेज नहीं लिए जाएंगे। फ्री सब्सक्रिप्शन लेने पर भी मैंडेट रजिस्टर किया जाएगा, जिसके लिए या तो बैंक कार्ड या UPI को वैरिफाई कराना हो। इस काम के लिए 2 रुपये का शुल्क बैंक अकाउंट से कटता है, लेकिन 10 दिनों के अंदर वापस रिफंड कर दिया जाता है।
सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट होने के बाद आपका अकाउंट 12 महीनों तक ChatGPT Go के सभी फीचर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जितनी जल्दी एक्टिवेट करेंगे, उतना बेहतर।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999