OnePlus Pad Go 2 जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट

OnePlus Pad Go 2 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया जाएगा

OnePlus Pad Go 2 जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट

इस टैबलेट की 10,050 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go 2 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चल सकता है
  • इस टैबलेट की 10,050 mAh की बैटरी33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Pad Go 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Ultra का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट को विशेषतौर पर प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए लाया जा रहा है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चल सकता है। इस टैबलेट की 10,050 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इसकी बैटरी 53 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 60 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम उपलब्ध कराएगी। 

यह OnePlus Pad Go की जगह लेगा। कंपनी ने इस टैबलेट की बैटरी और कुछ अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। OnePlus Pad Go 2 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। इस टैबलेट की 10,050 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus ने बताया है कि इसकी बैटरी 53 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 60 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम उपलब्ध कराएगी। यह टैबलेट अन्य डिवाइसेज के लिए रिवर्स केबल चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus Pad Go 2 की लिस्टिंग हुई थी। इस टैबलेट में 8 GB तक RAM मिल सकता है। 

OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच डिस्प्ले 284 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमुट के 98 प्रतिशत को कवर करेगा और इसमें Dolby Vision के लिए सपोर्ट होगा। आगामी टैबलेट के डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन होगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चल सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि आगामी OnePlus Pad Go 2 Stylo पहला ऐसा स्टाइलस होगा जो किसी OnePlus Pad Go डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल होगा। इसका डिजाइन प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और क्रिएटिव वर्क के लिए बनाया गया है। यह स्टाइलस 10 मिनट के चार्ज में कुछ घंटे तक कार्य करने के लिए पावर उपलब्ध कराएगा। इस टैबलेट में कंपनी के Open Canvas मल्टीटास्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्प्लिट स्क्रीन मोड को सपोर्ट करेगा जिससे एक से अधिक विंडो के बीच आसानी से स्विच किया सकेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »