• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पुराने फोन को बदलने का समय आ गया? Google के नए अपडेट से करोड़ों हैंडसेट्स पर पड़ेगा असर

पुराने फोन को बदलने का समय आ गया? Google के नए अपडेट से करोड़ों हैंडसेट्स पर पड़ेगा असर

Google का कहना है कि अभी भी 50% से ज्यादा एक्टिव यूजर्स Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर हैं और यही लोग अब सबसे बड़े खतरे में हैं।

पुराने फोन को बदलने का समय आ गया? Google के नए अपडेट से करोड़ों हैंडसेट्स पर पड़ेगा असर
ख़ास बातें
  • मई 2025 से Google की Play Integrity API का अपडेट जरूरी कर दिया गया है
  • यह चेक करेगा कि आपका डिवाइस सिक्योर है या नहीं
  • खास डेवलपर्स के काम आता है, लेकिन इसका असर पुराने डिवाइस पर दिखाई देगा
विज्ञापन
अगर आप अब भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन वाला फोन यूज कर रहे हैं, तो अब आपके कुछ ऐप्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकते हैं। मई 2025 से Google की Play Integrity API का अपडेट जरूरी कर दिया गया है, जो यह चेक करेगा कि आपका डिवाइस सिक्योर है या नहीं। इस नए सिस्टम के आने के बाद सिर्फ Android 13 और उससे नए वर्जन वाले फोन्स में ही ऐप्स स्मूदली और पूरी प्राइवसी व सेक्योरिटी के साथ चल पाएंगे।

Google के मुताबिक, अब ऐप्स यूजर के फोन का एंड्रॉयड वर्जन देखकर अलग-अलग तरह से बिहेव करेंगी। Android 13 या उससे ऊपर वाले डिवाइसेज को मिलेगा नया प्रोटेक्शन और बेहतर परफॉर्मेंस, जबकि पुराने सिस्टम पर चलने वाले फोन में ऐप्स का क्रैश होना, फीचर्स बंद होना, या ऐप्स का पूरी तरह न चल पाना आम हो सकता है।

Google का कहना है कि अभी भी 50% से ज्यादा एक्टिव यूजर्स Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर हैं और यही लोग अब सबसे बड़े खतरे में हैं। क्योंकि Android 12 और 12L अब end-of-life स्टेटस में पहुंच चुके हैं। इसका मतलब यह है कि इन वर्जनों को अब कोई भी सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा, जिससे यूजर्स साइबर अटैक्स का आसान टारगेट बन सकते हैं।

नया Play Integrity सिस्टम खासतौर पर उन ऐप्स के लिए सख्त होगा जो फाइनेंस, बैंकिंग या सेंसिटिव डेटा से जुड़ी होती हैं। ऐसे ऐप अब यह चेक करेंगे कि यूजर का फोन पिछले 12 महीनों में सिक्योरिटी अपडेट पा चुका है या नहीं। अगर नहीं, तो मनी ट्रांसफर, पेमेंट या लॉगइन जैसे ऑप्शन बंद हो सकते हैं।

अब सवाल उठता है कि क्या बहुत देर हो चुकी है अपडेट करने के लिए? तो जवाब है 'नहीं', लेकिन वो दिन बहुत करीब है कि पुराने Android यूजर्स नए हैंडसेट में स्विच होने पर मजबूर हो सकते हैं। कुछ ब्रांड अपने फोन के लिए खुद सिक्योरिटी पैच दे सकते हैं, लेकिन ये हर कंपनी पर डिपेंड करता है और हमेशा भरोसेमंद नहीं होता। अगर आपका फोन Android 13 या उससे ऊपर को सपोर्ट करता है, तो तुरंत सिस्टम अपडेट करें।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Play Integrity API, Android, Android Users
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »