अब आपकी Google Wear OS वॉच रखेगी भूकंप से सुरक्षित! आ रहा भूकंप अलर्ट फीचर

Google का भूकंप अलर्ट फीचर एंड्रॉयड डिवाइस में एम्बेडेड मोशन सेंसर पर काम करता है।

अब आपकी Google Wear OS वॉच रखेगी भूकंप से सुरक्षित! आ रहा भूकंप अलर्ट फीचर

Photo Credit: Google

Google Earthquake Alert

ख़ास बातें
  • Google का भूकंप अलर्ट फीचर अब Wear OS बेस्ड वियरेबल्स में आ रहा है।
  • Google का भूकंप अलर्ट एंड्रॉयड में एम्बेडेड मोशन सेंसर पर काम करता है।
  • Google ने अब तक इस फीचर के उपलब्ध होने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Google का भूकंप अलर्ट फीचर एंड्रॉयड डिवाइस में एम्बेडेड मोशन सेंसर पर काम करता है। Google सिस्टम रिलीज नोट्स के अनुसार, यह फीचर अब Wear OS बेस्ड वियरेबल्स में आ रहा है। 2020 में इसे शुरुआत में चुनिंदा देशों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया गया था। बीते कुछ सालों में इस सर्विस का विस्तार धीरे-धीरे अधिक क्षेत्रों में हुआ है और 2023 में भारत में भी यह फीचर आ गया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google का भूकंप अलर्ट अब स्मार्टवॉच पर


Google ने अब तक इस फीचर के उपलब्ध होने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन एंड्रॉयड ऑथोरिटी ने जून 2025 के Google Play सर्विस (v25.21) अपडेट के लिए गूगल के ऑफिशियल रिलीज नोट्स में Wear OS वॉच में भूकंप अलर्ट जोड़ते हुए कंपनी को देखा है। इसके ऑफिशियल स्तर पर Wear OS वॉच के लिए उपलब्ध होने पर यूजर्स को एक चेतावनी प्राप्त होगी जब उनके क्षेत्र में भूकंप आने की आशंका होगी। अलर्ट यह भी दिखाएगा कि भूकंप की तीव्रता कितनी है और यूजर्स भूकंप के केंद्र से कितनी दूर हैं।

भूकंप के असर के आधार पर अलर्ट भी अलग-अलग हो सकते हैं, हल्के झटकों के चलते एक साधारण चेतावनी मिलती है जो आपकी मौजूदा सेटिंग को बदलती नहीं है। वहीं बड़े झटके विजुअल चेतावनियों के साथ एक जोरदार अलर्ट ट्रिगर कर सकते हैं, चाहे डू नॉट डिस्टर्ब ऑन हो। यह Wear OS स्मार्टवॉच यूजर्स को टेबल के नीचे जाने, विंडो से दूर जाने या आपदा से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए उचित समय दे सकता है, भले ही वे अपने फोन से दूर हों।

हालांकि, अभी भी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्तर पर जानकारी नहीं है कि यह फीचर Wear OS स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा। अपडेट नोट्स से सुझाव मिलता है कि फिलहाल इस पर काम चल रहा है और आने वाले हफ्तों में या आगामी Wear OS 6 रिलीज के तौर पर इसे रोल आउट किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »