फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 GPU होगा।
कंपनी ने पिछले साल Tecno Pop 9 को पेश किया था।
स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी Tecno अपना नया फोन लेकर आ रही है। यह कंपनी की Pop सीरीज का स्मार्टफोन है जो Tecno Pop 10 के नाम से पेश किया जाएगा। Tecno Pop सीरीज में कंपनी अफॉर्डेबल लेकिन फीचर्स से भरपूर फोन पेश करती आई है। बजट डिवाइस होने के चलते फोन में किफायती कीमत में खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में नजर आया है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।
Tecno Pop 10 को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल में स्पॉट किया गया है। फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है और इसके मेन स्पेसिफिकेशंस में से कुछ फीचर्स अब सामने आ गए हैं। TheTechOutlook की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का मॉडल नम्बर KM4s है जो कि Tecno Pop 10 के नाम से लॉन्च होने वाला है। फोन में 4 जीबी रैम देखने को मिलेगी और यह Android 15 के सपोर्ट के साथ आने वाला है।
फोन में Spreadtrum UMS9230E चिपसेट होगा। Spreadtrum को अब UNISOC के नाम से जाना जाता है जो कि एक चाइनीज सेमीकंडक्टर कंपनी है। कंपनी के इस प्रोसेसर में दो ARM Cortex-A75 कोर दिए गए हैं। जबकि 6 कोर ARM Cortex-A55 के रूप में दिए गए हैं। फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 GPU होगा। यहां पर बता दें कि यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है। लेकिन 4G LTE कनेक्टिविटी इसमें मिल जाती है।
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग बताती है कि फोन में 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। पिक्सल डेंसिटी 280 ppi की बताई गई है। इसके ये स्पेसिफिकेशंस देखकर पता चलता है कि फोन हैवी यूसेज चाहने वाले यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि बेसिक परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए ज्यादा उपयुक्त होगा।
इससे पुरानी सीरीज की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल Tecno Pop 9 को पेश किया था। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मीडियाटेक का Helio G50 चिपसेट है। फोन में 3GB की LPDDR4X RAM है और 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 गो के साथ आता है। यह HiOS 14 स्किन के साथ रन करता है। 5000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग का सपोर्ट इसमें दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM