Poco C85 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच हो सकता है। इसमें तीन साइड पर स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है

Poco C85 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ हो सकता है

ख़ास बातें
  • हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco C85 को पेश किया गया था
  • भारत में लॉन्च होने वाले इस हैंडसेट को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco C85 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट की एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में कुछ बदलाव हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Play Console पर POCO C85 5G के भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट की मॉडल नंबर - 2508CPC2BI के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ दिया गया है। यह चिपसेट में दो Arm Cortex A76 कोर्स हैं जो 2.20 GHz पर ऑपरेट करते हैं। इसके साथ 2.00 GHz पर ऑपरेट करने वाले छह Arm Cortex A55 कोर्स हैं। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिल सकता है। 

इस लिस्टिंग से Poco C85 के डिजाइन का भी संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच हो सकता है। इसमें तीन साइड पर स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले Poco C85 के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट से कुछ अलग हो सकते हैं। 

हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco C85 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.9 इंच LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 880 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है। इसे आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 1,080 p की वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »