Google Photos

Google Photos - ख़बरें

  • WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
    अगर आप अपने फोन में स्टोरेज के जल्दी भरनी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि वॉट्सऐप से फोटो और वीडियो दो बार सेव हो जाते हैं। WhatsApp की फोटो और वीडियो दो बार सेव होते हैं क्योंकि WhatsApp का चैट बैकअप और आपके फोन का Google Photos ऐप दोनों ही एक ही मीडिया का बैकअप ले रहे होते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बार वॉट्सऐप की बैकअप सेटिंग्स को फिर से चेक करना और उसमें बदलाव करना जरूरी है।
  • Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
    Google Photos का फ्री 15GB स्टोरेज भरने के बाद नई फोटो और वीडियो का बैकअप रुक सकता है। इसका असर Gmail और Google Drive पर भी पड़ता है, क्योंकि तीनों एक ही स्टोरेज शेयर करते हैं। हालांकि, स्टोरेज खाली करने के लिए जरूरी फोटो डिलीट करना जरूरी नहीं है। Google Photos के Manage Storage फीचर, Storage Saver मोड, गैरजरूरी Screenshots और बड़ी वीडियो फाइल्स को मैनेज करके काफी स्पेस बचाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर Google One प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।
  • Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
    ब्लर फोटो कई बार लोगों को बहुत परेशान कर सकती है। मगर अब गूगल फोटो के एक टूल के जरिए इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है। जी हां गूगल फोटोज में फोटो अनब्लर फीचर आपकी ब्लर फोटो को अनब्लर कर सकता है और डिटेल्स को वापस ला सकता है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपके एंड्रॉयड डिवाइस में कम से कम 3GB RAM, एंड्रॉयड 8.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। वहीं iOS में iOS 15 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए।
  • धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक
    स्मार्टफोन से फोटो लेते समय कई बार तस्वीरें ब्लर हो जाती हैं। इसकी वजह कैमरा हिलना, गलत फोकस या कम रोशनी हो सकती है। ऐसी तस्वीरों को ठीक करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Photos में मौजूद Photo Unblur फीचर AI तकनीक की मदद से फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने का काम करता है। यह टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसे पहले से ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ब्लर फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
    Google कथित तौर पर Gemini AI को एक नए AI एजेंट सिस्टम में बदलने पर काम कर रहा है, जिसका इंटरनल नाम “Remy” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह AI यूजर्स की तरफ से कई काम खुद पूरा कर सकेगा। इसमें ऑनलाइन खरीदारी, डॉक्युमेंट भेजना, दूसरे लोगों से बातचीत और scheduled tasks संभालना शामिल हो सकता है। Gemini के Personal Intelligence फीचर्स पहले से Gmail और Google Photos जैसी सेवाओं से जानकारी लेकर जवाब तैयार करते हैं। माना जा रहा है कि नया सिस्टम इन्हीं personal context डेटा का इस्तेमाल करके यूजर की लाइफ को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश करेगा।
  • Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
    Google Photos में जल्द ही Wardrobe नाम का नया AI फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को आउटफिट चुनने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर फोटो लाइब्रेरी को स्कैन करके कपड़ों की पहचान करेगा और उन्हें डिजिटल वॉर्डरोब में सेव करेगा। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग कपड़ों को मिक्स-मैच करके नए लुक बना सकते हैं और वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर से उन्हें देख भी सकते हैं। यह फीचर पहले Android पर और बाद में iOS पर उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Eid Mubarak: AI प्रॉम्प्ट से ईद पर अपनी फोटो को बनाए मॉडर्न और शानदार, जानें कैसे
    भारत में ईद का त्योहार 21 मार्च को पूरे महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाएगा। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर और अच्छी तरह से तैयार होकर फोटो क्लिक करवाते हैं। अब टेक्नोलॉजी के इस दौर में फोटो क्लिक करवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना भी ट्रेंड बन गया है। अब एआई के जरिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर शेयर होने वाली फोटो को नया रूप देकर ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं।
  • फोन में मौजूद किसी फोटो को सेकेंड में ऐसे करें सर्च, ये है आसान तरीका
    अगर अचानक कोई फोटो या वीडियो खोजनी पड़े तो उसमें बहुत समय लग जाता है। वहीं अगर आपको तुरंत किसी फोटो की जरूरत है या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहत रहे हैं तो ऐसे में पूरी गैलरी चेक करनी पड़ जाती है। मगर आप आपको इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक आसान ट्रिक बता रहे हैं।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • Google Photos का नया AI फीचर, अपनी फोटो से बनाएं Memes, जानें कैसे करता है काम
    Google ने अपने Photos ऐप में नया AI फीचर Me Meme रोलआउट करना शुरू किया है। यह फीचर जनरेटिव AI की मदद से यूजर्स की फोटो को अलग-अलग मीम टेम्पलेट्स और कैप्शन्स में बदल देता है। Google के मुताबिक, इसका मकसद यूजर्स को आसानी से शेयर करने लायक फनी और पर्सनलाइज्ड कंटेंट बनाना है। Me Meme को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स Google Photos ऐप के Create सेक्शन में जाकर टेम्पलेट और अपनी फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है और अन्य देशों को लेकर कोई टाइमलाइन साझा नहीं की गई है।
  • साल 2025 की यादों को Google Photos की मदद से करें तैयार, ये है आसान तरीका
    Google 2025 रीकैप वीडियो पूरा होने के बाद यूजर्स को ऐप में ही एक नोटिफिकेशन मिलेगी। रीकैप ऐप के टॉप पर मौजूद मेमोरीज कैरोसेल में मौजूद है, जहां आप इसे देख सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं। Google का AI बेहतरीन फोटोज और क्लिप का चयन करता है, लेकिन आप कई लोगों या फोटो को छिपाकर और वीडियो को तब तक रीजनरेट करके रीकैप को कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • Google Photos अब स्मार्ट टीवी पर भी, जानें क्या है Samsung का प्लान
    Samsung ने Google Photos को अपने टीवी में इंटीग्रेट करने के लिए Google के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। Google Photos स्पेशल मेमोरी को फिर से अपने करीबियों के साथ देखने और साझा करने का आसान तरीका है। अब इस इटीग्रेशन के साथ यूजर्स अपने फोन पर क्लिक की गई फोटो को Samsung TV पर बड़े और सिनेमैटिक फॉर्मेट में आसानी से देख पाएंगे।
  • क्या आपको पता है आपकी फोटो में जाता है लोकेशन डाटा? अभी हटाएं ऐसे
    आपके फोन से क्लिक होने वाली फोटो में आपकी उस लोकेशन का डाटा भी शामिल होता है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी किसी भी फोटो को साथ लोकेशन डाटा जुड़ कर आए तो आप उसे आसानी से खुद हटा भी सकते हैं। अपने फोन में क्रॉम या सफारी पर जाकर गूगल डैशबोर्ड सर्च करना है और उसके बाद गूगल फोटो, फिर सेटिंग्स और लोकेशन में जाकर लोकेशन को हटा सकते हैं।
  • मात्र 199 रुपये में Gemini 3 Pro का एक्सेस, Gmail, Photos के लिए 200GB स्टोरेज, जानें क्या है Google का गजब प्लान
    Google ने आज नया Google AI Plus प्लान लॉन्च किया है। यह Gemini ऐप में अब तक के सबसे इंटेलिजेंट मॉडल Gemini 3 Pro का अधिक एक्सेस प्रदान करता है। यूजर्स को Gmail और Docs जैसे आपके डेली इस्तेमाल के ऐप्स में Gemini बिल्ट इन मिलता है। इसमें फोटो, ड्राइव और Gmail में 200GB स्टोरेज दी जाती है। Google AI Plus आज से भारत में 399 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है।
  • Google Drive से स्पेस कैसे करें खाली, फॉलो करें ये तरीके
    Google Drive की 15GB स्टोरेज स्कूल, कॉलेज या ऑफिस का थोड़ा भी काम करने पर यह जल्द ही भर जाती है। अगर आप अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ बदलाव करने चाहिए। आप कुछ आसान क्लीनअप स्टेप्स के जरिए स्टोरेज को वापिस पा सकते हैं और इसमें आपको जरूरी और बड़ी फाइल्स को डिलीट करने की भी जरूरत नहीं है।

Google Photos - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »