Google Photos में अब नहीं मिलेगा AI वाला Ask Photos फीचर!

Google ने अपने Google Photos में पेश किए गए Ask Photos फीचर के रोलआउट को रोक दिया है।

Google Photos में अब नहीं मिलेगा AI वाला Ask Photos फीचर!

Photo Credit: Google

Ask Photos फीचर फोटो सर्च करने की सुविधा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Google ने Google ऐप में Ask Photos फीचर के रोलआउट को रोक दिया है।
  • मई 2024 में अपने I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Ask Photos की घोषणा हुई थी।
  • शुरुआत में यूजर्स ने Ask Photos में काफी दिक्कतों की रिपोर्ट की थी।
विज्ञापन
Google ने अपने Google Photos में पेश किए गए Ask Photos फीचर के रोलआउट को रोक दिया है। Google Photos प्रोडक्ट मैनेजर के अनुसार, यूजर्स द्वारा स्लो स्पीड से परफॉर्मेंस और खराब यूजर्स एक्सपीरियंस के बारे में शिकायत किए जाने के बाद इसे रोका गया।

Google Photos के प्रोडक्ट मैनेजर जेमी एस्पिनॉल ने लेटेंसी, क्वालिटी और यूजर्स एक्सीपीरियंस के चलते इस फीचर को रोकने की पुष्टि की। एस्पिनॉल ने AI बेस्ड सर्च डिवाइस के बारे में यूजर्स की आलोचना के जवाब में लिखा कि Ask Photos वो जगह नहीं है, जहां इसे होना चाहिए। यह फीचर यूजर्स को सामान्य भाषा के सवालों के साथ अपनी फोटो लाइब्रेरी सर्च करने के लिए Google के जेमिनी AI मॉडल का उपयोग करता है। इसे अक्टूबर 2024 से सीमित संख्या में यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। यूजर्स इससे शो मी बेस्ट फोटो फ्रॉम ईच नेशनल पार्क आई हैव विजिटेड या वॉट थीम्स हैव वी हेड फॉर बर्थडे पार्टी जैसे सवाल पूछ सकते हैं।

शुरुआत में यूजर्स ने काफी दिक्कतों की रिपोर्ट की थी। यह फीचर अक्सर रेलेवेंट फोटो को मिस कर देता था, बहुत स्लो चलता था और Google Photos के सामान्य कीवर्ड सर्च के मुकाबले में खराब अनुभव प्रदान करता था। कुछ यूजर्स ने बताया कि AI सर्च Google Photos को पूरी तरह से खराब कर रहा है। एस्पिनॉल ने कहा कि रोलआउट को बहुत कम यूजर्स के बाद रोका गया, जबकि Google इन मुद्दों को चेक कर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि लगभग दो हफ्ते में एक बेहतर वर्जन पेश किया जाएगा जो कि सर्च की स्पीड को वापस लाएगा।

Google ने सबसे पहले मई 2024 में अपने I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Ask Photos का ऐलान किया था। इसे एक जरूरी अपग्रेड के तौर पर पेश किया जो खास यादों को सर्च करना आसान बना देगा। इस फीचर को Gemini की मल्टीमॉडल कैपेसिटी का उपयोग करके फोटो में कॉन्टेक्स्ट और सब्जेक्ट को समझने के लिए डिजाइन किया गया था, यहां तक कि फोटो के अंदर टेक्स्ट को पढ़ने के लिए भी। ऐसा पहली बार नहीं है जब Google ने अपने किसी AI फीचर को रोका हो। कंपनी ने पहले वायरल गलतियों के बाद सर्च में AI ओवरव्यू को रोक दिया था और ऐतिहासिक खामियों के चलते Gemini के इमेज जेनरेशन टूल को रोका था। जिन यूजर्स को वर्तमान में Ask Photos नजर आ रहा है तो वे इसे Google Photos में Gemini फीचर्स के अंदर ऐप की सेटिंग के जरिए डिसेबल कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ask Photos, Google Photos, Google, Google Gemini AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »