Google Gemini

Google Gemini - ख़बरें

  • Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
    Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 को पेश कर दिया है। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में AI आधारित वीडियो फीचर्स के साथ Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola Signature 27 कंपनी का पहला फोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा फोन में नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम और 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
  • Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
    Google ने Googlebook नाम से लैपटॉप की नई कैटेगरी पेश की है। इसमें Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के पांच मॉडल शामिल हैं। Googlebook को Android फोन और Gemini AI के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यूजर फोन की सेटिंग्स, पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 2.8K तक OLED टचस्क्रीन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Magic Pointer, Rambler और Create My Widget जैसे Gemini फीचर भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $899 यानी करीब ₹80,000 है और OS को 10 साल तक अपडेट मिलेंगे।
  • AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाना तीन हाइकर्स को भारी पड़ गया। Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकले तीन नौसिखिए हाइकर्स ने Gemini से Route, खाने और पानी की तैयारी को लेकर सलाह ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से तैयारी करने की सलाह मिली, लेकिन समिट तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग गया। तीनों शाम करीब 7 बजे समिट पहुंचे और अंधेरे में वापस उतरते समय रास्ता भटककर मड क्रीक कैन्यन में फंस गए। एक हाइकर के घुटने में चोट भी लगी। अगले दिन फॉरेस्ट रेंजर्स और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम
    स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई को आसान बनाने के लिए भी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए कई ऐसे फ्री ऐप्स मौजूद हैं जो नोट्स बनाने, मैथ्स के सवाल समझने, पढ़ाई का टाइमटेबल तैयार करने, कॉन्सेप्ट सीखने और एग्जाम की तैयारी में मदद कर सकते हैं। Google Gemini से सवाल और स्टडी मटेरियल समझने से लेकर Khan Academy से कॉन्सेप्ट सीखने और Photomath से मैथ्स के सवालों का तरीका समझने तक कई विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा Adobe Scan, Google Keep, Notion, Forest, NTA Abhyas और Quizlet जैसे ऐप्स भी अलग-अलग जरूरतों में काम आ सकते हैं।
  • Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
    Motorola ने IFA 2026 में अपनी नई Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में Wear OS 6, LTE eSIM, डुअल-बैंड GPS और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और Motorola Qira AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 550mAh बैटरी है, जो Always-On Display बंद रखने पर 2 दिन तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है।
  • Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
    स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं। लोग लाल के प्रोग्राम को अपने घरों से टीवी के जरिए देखते हैं। अगर आप लाल किले पर जाकर प्रोग्राम नहीं देख पा रहे हैं तो घर पर ही बैठकर एआई की मदद से अपनी ऐसी फोटो क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें आप लाल किले हों या खुद झंठा फहरा रहे हों। इसके अलावा आप खुद को ट्राई कलर के ड्रेस में भी तैयार कर सकते हैं। एआई के जरिए यह सब मुमकिन है।
  • Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
    Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने उम्मीदवारों से सामान्य जॉब एप्लिकेशन के अलावा एक अलग फॉर्म भरने को कहा है, ताकि उनका CV सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि सामान्य इंटरनल हायरिंग सिस्टम के दौरान कुछ CV गलती से स्क्रीन आउट हो सकते हैं या आवेदन टीम तक पहुंचने में समय लग सकता है। हालांकि, Google DeepMind ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है, ऐसा नहीं है।
  • LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
    LG ने भारत में अपनी नई 2026 AI TV सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo, Nano 4K UHD और Smart AI TV मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार भारत में 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी पेश किया है। नए टीवी AI प्रोसेसर, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, Dolby Atmos, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। नई AI TV रेंज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है, जबकि फ्लैगशिप Micro RGB evo मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
    Sony India ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप ऑडियो डिवाइस 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन, Hi-Res Audio सपोर्ट और एडवांस Noise Cancellation तकनीक के साथ आते हैं। WH-1000XX की कीमत 59,990 रुपये और WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है। दोनों प्रोडक्ट्स 7 अगस्त 2026 से Amazon, Flipkart, Sony Center, Croma, Reliance Digital और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
    Google ने भारत में Gemini Spark के रोलआउट की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह नया AI एजेंट टूल है जो आपकी तरफ से कई तरह के एक्शन ले सकता है। मसलन आप जब ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगे तो यह आपकी तरफ से कई तरह के काम कर दिया करेगा, जैसे ईमेल का रिप्लाई देना, नोट्स की समरी तैयार करना, ऑर्डर प्लेस करना आदि जैसे कई काम यह यूजर के बिहाफ पर कर सकता है।
  • भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
    Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर इसकी लिस्टिंग लाइव होने के बाद इसकी भारत में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। Fitbit Air इस साल अमेरिका में लॉन्च हुआ था और इसमें स्क्रीन की जगह AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है। डिवाइस में Gemini AI, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, स्लीप ट्रैकिंग और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
    केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मुहम्मद इस्माइल तेलंगाना के धर्मपुरी शहर गए और अपने पुराने दोस्त को खोजकर उस कर्ज को चुकाया जो कि करीब 25 साल सऊदी अरब में लिया गया था। बात तब की है जब 1990 का दशक खत्म हो रहा था। उस दौर में केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के जगित्याल जिले के रहने वाले एडला लचन्ना सऊदी अरब में एक साथ एक ही कंपनी में काम किया करते थे।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।

Google Gemini - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »