'कॉन्फिडेंशियल मोड' Gmail का बहुत ही उपयोगी फीचर है जो साइबर ठगी और फ्रॉड के दौर में बहुत काम आ सकता है।
Gmail में कई एडवांस फीचर्स आते हैं जिनको इस्तेमाल करके आप सुपर स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं
Gmail दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली वेबमेल सर्विस है। Gmail को इस्तेमाल करना बहुत आसान है, इस पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है, और इसमें स्टोरेज भी ज्यादा मिलती है। ये सभी सहूलियत इसे प्राथमिक ईमेल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्रेरित करती हैं। लेकिन Gmail के कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिन्हें अगर आप इस्तेमाल करें तो आपके कीमती समय की बड़ी बचत हो सकती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फीचर्स।
Gmail में कई एडवांस फीचर्स आते हैं जिनको इस्तेमाल करके आप सुपर स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं और अपना कीमत समय बचा सकते हैं।
Google के Gmail में आपको Gemini AI का सपोर्ट मिलता है जिसे आप ईमेल पढ़वाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह फीचर बहुत काम का है। यह ईमेल को पढ़कर उसका सार भी तैयार कर सकता है। इसके बाद आपको ईमेल में पेज दर पेज कंटेंट को पढ़ने की जरूरत नहीं है और न ही उसे समझने की। यह काम आपको AI करके देगा।
पढ़ने के साथ यह मेल की सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करता है। अगर आप चाहें तो किसी संदिग्ध ईमेल को बिना खोले ही AI के जरिए उसे पढ़वा सकते हैं और जान सकते हैं कि ईमेल में आपके काम की चीज है भी या नहीं।
Gmail का Inbox अगर अनचाहे ईमेल से भर गया है तो आप गैर जरूरी ईमेल से तुरंत सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं। जिसके बाद आपको ऐसे ईमेल मिलना बंद हो जाएगा। इनबॉक्स बहुत से ईमेल ऐसी कंपनियों और संस्थाओं से होते हैं जिनकी आपको अब जरूरत नहीं है, लेकिन ये आपके इनबॉक्स को भरते रहते हैं। ऐसे में स्टोरेज भी बेवजह भरती रहती है।
एक-एक करके ईमेल का सब्सक्रिप्शन हटाना बहुत मुश्किल काम है। इसके लिए आपको ईमेल में एक विकल्प मिलता है जिसकी मदद से आप सब्सक्रिप्शन को चुटकी में बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको Email कैटिगरी में Manage Subscriptions पर जाना होगा। यहां पर आप आसानी से अनचाहे ईमेल का सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
Gmail inbox पर आपने ध्यान दिया हो तो यह हमेशा से Primary, Promotions और Social ऑर्डर में आपको दिखाई देता है जिसमें दुनियाभर के ईमेल रहते हैं। ये आपको कंफ्यूज करते हैं। बेहतर तरीका ये है कि आप मेन पेज पर ऊपरी दाएं कोने में सेटिंग्स आइकन पर जाएं। यहां पर आपको Priority Inbox का विकल्प मिलता है। इसे आप अपने तरीके से कस्टमाइज भी कर सकते हैं जिससे आपको जरूरी ईमेल सबसे पहले दिखाई देने लगते हैं और आपको सारा इनबॉक्स चेक नहीं करना पडे़गा।
यह Gmail का बहुत ही उपयोगी फीचर है जो साइबर ठगी और फ्रॉड के दौर में बहुत काम आ सकता है। इस फीचर की मदद से आप ईमेल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। Confidential mode में ईमेल भेजकर आप किसी भी तरह की प्राइवेसी से जुड़ी समस्या से बच सकते हैं।
इस मोड में भेजा गया ईमेल कुछ समय बाद स्वयं ही डिलीट हो सकता है। आप इसके लिए टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं जो 1 दिन से लेकर 5 साल तक भी हो सकती है। संवेदनशील जानकारी इसमें सुरक्षित रहती है। इस ईमेल को न तो रिसीवर प्रिंट कर सकता है, और न ही कंटेंट को कॉपी, पेस्ट कर सकता है। आप ईमेल खोलने के लिए एक SMS पासकोड भी अनिवार्य कर सकते हैं। रिसीवर को ईमेल देखने के लिए अपने फोन पर आया OTP दर्ज करना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक