Google DeepMind ने Lyria 3 को पेश कर दिया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है।
Photo Credit: Google
Google Lyria 3 से AI-जनरेटेड लिरिक्स के साथ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक तैयार हो सकता है।
Google DeepMind ने Lyria 3 को पेश कर दिया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। Lyria 3 AI मॉडल के जरिए Gemini ऐप में AI म्यूजिक जनरेट किया जा सकता है। अब यूजर्स टेक्स्ट, फोटो या वीडियो ट्रैक का इस्तेमाल करके 30 सेकंड का AI म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। इससे यूजर्स अपनी वोकल और लिरिक्स भी जोड़ सकते हैं और Gemini उसके बाद म्यूजिक ट्रैक तैयार कर देगा। Lyria 3 अब तक का Google का सबसे एडवांस म्यूजिक जनरेशन AI मॉडल है। यह नया मॉडल एंड्रॉइड और आईओएस के लिए Gemini ऐप में इंटीग्रेट है। यह मल्टीमॉडल जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करते हुए आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से म्यूजिक ट्रैक बनाने में मदद करता है। आइए Google Lyria 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गूगल के ब्लॉग के अनुसार, Gemini का उपयोग करके म्यूजिक जनरेशन सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ही नहीं बल्कि इमेज और वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। Gemini विजुअल वाइब से मेल खाने वाला ऑडियो तैयार करके प्रदान करेगा। Gemini ऐप के अंदर Lyria 3 कई स्टाइल में AI-जनरेटेड लिरिक्स के साथ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और वोकल्स तैयार कर सकता है। यूजर्स गाने का मूड भी बता सकते हैं और वोकल स्टाइल भी बदल सकते हैं। यह सभी Gemini यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो रहा है।
सबसे पहले आपको Gemini ऐप खोलना है और टूल्स पर क्लिक करके क्रिएट म्यूजिक का चयन करना है। उसके बाद 90 के दशक के रैप, लैटिन पॉप, फोक बैलेड, R&B रोमांस और अन्य स्टाइल में से किसी भी ट्रैक को रीमिक्स कर सकते हैं। फिर Lyria 3 यूट्यूब के ड्रीम ट्रैक के जरिए से भी उपलब्ध है, जिससे क्रिएटर्स YouTube कंटेंट के लिए AI मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि कॉपीराइट उल्लंघन से बचाव के लिए Google ने ऐसे सिक्योरिटी उपाय लागू किए हैं जो कलाकारों की नकल करने वाले आउटपुट को फिल्टर करते हैं। Google का यह भी कहना है कि यह क्रिएटिव उपयोग के लिए है और इसका उद्देश्य प्रोफेशनल म्यूजिक कलाकारों की जगह लेना नहीं है, क्योंकि म्यूजिक ट्रैक सिर्फ 30 सेकंड तक सीमित है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!