Google Ai

Google Ai - ख़बरें

  • Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है।
  • Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
    Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 को पेश कर दिया है। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में AI आधारित वीडियो फीचर्स के साथ Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola Signature 27 कंपनी का पहला फोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा फोन में नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम और 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
  • Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस सीरीज में 100 इंच तक 4K UHD (3,840 x 2,160 पिक्सल्स) QLED डायरेक्ट-लिट पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज में Motion Estimation and Motion Compensation (MEMC) और एक अलग गेम मोड मिलता है। इन TVs में कंपनी का प्रॉपराइटरी Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर दिया गया है
  • Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
    Google ने Googlebook नाम से लैपटॉप की नई कैटेगरी पेश की है। इसमें Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के पांच मॉडल शामिल हैं। Googlebook को Android फोन और Gemini AI के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यूजर फोन की सेटिंग्स, पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 2.8K तक OLED टचस्क्रीन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Magic Pointer, Rambler और Create My Widget जैसे Gemini फीचर भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $899 यानी करीब ₹80,000 है और OS को 10 साल तक अपडेट मिलेंगे।
  • Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है।
  • AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाना तीन हाइकर्स को भारी पड़ गया। Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकले तीन नौसिखिए हाइकर्स ने Gemini से Route, खाने और पानी की तैयारी को लेकर सलाह ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से तैयारी करने की सलाह मिली, लेकिन समिट तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग गया। तीनों शाम करीब 7 बजे समिट पहुंचे और अंधेरे में वापस उतरते समय रास्ता भटककर मड क्रीक कैन्यन में फंस गए। एक हाइकर के घुटने में चोट भी लगी। अगले दिन फॉरेस्ट रेंजर्स और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स
    AI सीखना चाहते हैं लेकिन महंगे कोर्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते? Google, IBM SkillsBuild और NIELIT Virtual Academy पर कई AI Courses बिना फीस के उपलब्ध हैं। इनमें Generative AI, Large Language Models, AI Image Generation, AI Ethics और AI आधारित Content Creation जैसे विषय शामिल हैं। यहां सिर्फ ऐसे ऑप्शन शामिल किए गए हैं जिनके लिए कोर्स फीस नहीं देनी पड़ती।
  • Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
    Motorola ने IFA 2026 में अपनी नई Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में Wear OS 6, LTE eSIM, डुअल-बैंड GPS और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और Motorola Qira AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 550mAh बैटरी है, जो Always-On Display बंद रखने पर 2 दिन तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है।
  • GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
    OpenAI ने अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। Sam Altman की कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को यह नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और संरेखित (aligned) मॉडल बताया है।
  • भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
    Google AI Plus सब्सक्रिप्शन कंपनी ने मुफ्त में देने का गजब ऑफर निकाला है। Google AI Plus का स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है। Google One Plans पेज पर जाकर स्टूडेंट इस ऑफर के लिए दावा कर सकते हैं।
  • अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
    Google ने अमेरिका की दिवालिया एयरलाइन Spirit Airlines के आंतरिक कारोबारी डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती है। अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, स्प्रेडशीट, कैलेंडर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी शामिल है। Google इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। हालांकि, सौदे में ग्राहक डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल नहीं है। डील को अभी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है।
  • Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
    स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं। लोग लाल के प्रोग्राम को अपने घरों से टीवी के जरिए देखते हैं। अगर आप लाल किले पर जाकर प्रोग्राम नहीं देख पा रहे हैं तो घर पर ही बैठकर एआई की मदद से अपनी ऐसी फोटो क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें आप लाल किले हों या खुद झंठा फहरा रहे हों। इसके अलावा आप खुद को ट्राई कलर के ड्रेस में भी तैयार कर सकते हैं। एआई के जरिए यह सब मुमकिन है।
  • Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
    Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने उम्मीदवारों से सामान्य जॉब एप्लिकेशन के अलावा एक अलग फॉर्म भरने को कहा है, ताकि उनका CV सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि सामान्य इंटरनल हायरिंग सिस्टम के दौरान कुछ CV गलती से स्क्रीन आउट हो सकते हैं या आवेदन टीम तक पहुंचने में समय लग सकता है। हालांकि, Google DeepMind ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है, ऐसा नहीं है।
  • Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
    Flipkart Freedom Sale 2026 में 55 इंच स्मार्ट टीवी पर छूट मिल रही है।TCL P6L 55 inch Ultra HD Google TV 2026 Edition ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹40,990 में लिस्ट किया गया है। वहीं Samsung Crystal 4K Vision AI 55 inch Smart Tizen TV 2026 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹42,990 में लिस्टेड है। जबकि XIAOMI F Pro 55 inch Smart Fire TV ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹37,999 में लिस्ट है।
  • Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
    Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43, 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम और Google TV दिया गया है। इसके अलावा 120Hz High-Speed Refresh, VRR, ALLM और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है और इसकी बिक्री Amazon व Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है।

Google Ai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »