Google का Nano Banana Pro अपनी पसंद की फोटो क्रिएट करने और फोटो एडिटिंग करने के लिए मौजूदा जबरदस्त टूल्स में से एक है।
Photo Credit: Google
Nano Banana Pro
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में फोटो बनाना और उसे एडिट करना काफी आसान हो गया है। इसी तर्ज पर Google अपना नया टूल Nano Banana Pro लेकर आया है। Google का Nano Banana Pro अपनी पसंद की फोटो क्रिएट करने और फोटो एडिटिंग करने के लिए मौजूदा जबरदस्त टूल्स में से एक है। अब गूगल का यह टूल फ्री में यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। जी हां आप Nano Banana Pro को फ्री में यूज कर सकते हैं। Google आपको यह मौका प्रदान कर रहा है, लेकिन आपको इसके बारे में पता ही नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप फ्री में Nano Banana Pro को इस्तेमाल करके अपनी पसंद की इमेज बना सकते हैं।
सबसे पहले आपको गूगल पर जाना है और यहां पर आपको फ्लो सर्च करना है, उसके बाद उस पर टैप करना है।
फिर आपको Nano Banana Pro में अपनी ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करना है।
फिर उसके बाद आपको यहां पर न्यू प्रोजेक्ट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
अब आपको टेक्स्ट टू वीडियो का विकल्प नजर आएगा आपको उस पर टैप करना है।
अब आपको क्रिएट इमेज का ऑप्शन मिलेगा, आपको उसका चयन करना है।
अब यहां पर Nano Banana ऑटोमेटिकली चयन कर लेता है, लेकिन आपको यहां पर आने के बाद दाईं ओर नजर आ रहे ऑप्शन पर टैप करना है।
अब आपको Nano Banana पर क्लिक करना है, जिसके बाद कई विकल्प नजर आएंगे, जिस पर आपको Nano Banana Pro का चयन करना है।
अब अगर आप इसमें कोई भी प्रॉम्प्ट देंगे जैसे हमने इसे प्रॉम्प्ट दे दिया है कि Create a image of half lion and half horse eating pizza और इसके बाद यह इमेज क्रिएट करना शुरू करेगा।
गूगल का Nano Banana Pro टूल सिर्फ कुछ ही सेकंड्स में कुछ इस तरह से ज्यादा रियलिस्टिक नजर आने वाली इमेज क्रिएट कर देगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक