Gaming Monitor

Gaming Monitor - ख़बरें

  • 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
    Samsung ने 2026 Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज और ViewFinity S8 मॉनिटर्स को ग्लोबली पेश किया है। नई लाइनअप में Odyssey G8, Odyssey OLED G7 और ViewFinity S8 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इस बार 6K डिस्प्ले, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, QD-OLED पैनल और Thunderbolt 5 जैसे फीचर्स पर फोकस किया है। Odyssey G8 G80HS मॉडल 6K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि OLED G8 मॉडल 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ViewFinity S8 मॉनिटर्स को खासतौर पर प्रोफेशनल और प्रोडक्टिविटी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल ये मॉनिटर्स दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
    BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक मॉनिटर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AMD FreeSync Premium Pro, AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी और 99% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 और 90W Power Delivery वाला USB-C पोर्ट भी दिया गया है। BenQ MOBIUZ EX321UZ की भारत में कीमत 1,28,998 रुपये रखी गई है।
  • BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    BenQ ने भारतीय बाजार में BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। BenQ MOBIUZ EX271QZ की कीमत 84,998 रुपये है। यह मॉनिटर बिक्री के लिए प्रमुख ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। 
  • 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi ने नए गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं। अफॉर्डेबल प्राइस में ये गेमिंग मॉनिटर 300Hz तक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं। मॉनिटर में 25 इंच का IPS पैनल दिया गया है। ये 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम के साथ आते हैं। इनमें 100% sRGB कलर स्पेस कवरेज मिलती है। मॉनिटर में 400 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है।
  • Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया कर्व्ड स्क्रीन वाला गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। गेमिंग मॉनिटर में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। मॉनिटर में 34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 3,440 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 1500R कर्वेचर है
  • 27 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ KTC गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    KTC की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर M27U6 लॉन्च किया गया है। इस गेमिंग मॉनटिर में कंपनी ने 27 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • 400Hz डिस्प्ले वाला गेमिंग मॉनिटर AOC Agon हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    AOC ने नया गेमिंग मॉनिटर Agon 25G4KUR लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉनिटर ऐसे गेमिंग लवर्स के लिए बना है जो स्पीड को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। यानी फास्ट गेम्स खेलने वालों को यह उम्दा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। सबसे अहम फीचर इसका रिफ्रेश रेट है जो 400Hz का है। मॉनिटर में 24.5 इंच डिस्प्ले लगा है। यह 92 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है।
  • ViewSonic ने 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर 165Hz डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
    ViewSonic ने नया 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है जो गेमिंग लवर्स को लुभा सकता है। कंपनी ने नया मॉडल VX25G26-2K-2 नाम से पेश किया है जिसमें IPS QHD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिसे 180Hz तक भी बढ़ाया जा सकता है। 120 PPI पिक्सल डेंसिटी वाला यह डिस्प्ले डिवाइस 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है
  • AOC ने लॉन्च किया 27 इंच बड़ा, 180Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत
    AOC कंपनी की ओर से नया मॉनिटर Q27G40XMN मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले लगा है। मॉनिटर 180Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 1152 लोकल डिमिंग जोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में HDMI 2.0, DisplayPort 1.4, और एक 3.5mm हैडफोन जैक मिल जाता है। कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपये) है।
  • 27 इंच बड़ी स्क्रीन, 520Hz रिफ्रेश के साथ ViewSonic गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
    ViewSonic की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर XG2737 लॉन्च किया गया है। यह मॉनिटर 27 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Full HD (1920 x 1080) रिजॉल्यूशन दिया गया है और 520Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कंज्यूमर डिस्प्ले में मिलने वाला यह सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर है। यह मोशन ब्लर को कम करता है और स्क्रीन टियरिंग को भी रोकता है।
  • CES 2025 में देखेगी दुनिया LG के मुड़े हुए गेमिंग मॉनिटर, जानें इनकी खूबियां
    दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्‍मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है।
  • ViewSonic लॉन्च करेगी 520Hz रिफ्रेश रेट, 4K OLED डिस्प्ले वाले गेमिंग मॉनिटर!
    ViewSonic 520Hz रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। गेमिंग के क्षेत्र में ये डिवाइसेज क्रांतिकारी साबित हो सकते हैं। मॉनिटर कथित तौर पर 1ms मूविंग पिक्चर रेस्पॉन्स टाइम (MPRT) फीचर से लैस होंगे। दावा किया गया है कि कंपनी के ये नए मॉनिटर अद्भुत इमेज क्वालिटी डिलीवर कर सकेंगे। ये मॉनिटर वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स और फोटोग्राफर्स के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकेंगे।
  • AOC ने गेमर्स के लिए लॉन्च किया 480Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट वाला OLED गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    AOC ने Agon 6 Pro सीरीज के लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर मॉडल “AG276QKD” को लॉन्च किया है। मॉनिटर 26.5-इंच साइज में आता है और इसमें QD-OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिसमें कंपनी का दावा है कि Quantum Dot और OLED टेक्नोलॉजी का मिश्रण है। AG276QKD मॉडल को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 5,999 युआन (करीब 70,000 रुपये) रखी गई है।
  • AOC ने 27 इंच का गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, 2K डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    AOC ने नया गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है जिसमें 27 इंच का 2K IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जिससे मोशन ब्लर कम दिखाई देता है। यह 300 निट्स की ब्राइटनेस, HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। इसे आसानी से दीवार पर भी सेट किया जा सकता है। कीमत 1549 युआन (लगभग 18,300 रुपये) है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 180Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला QHD गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने अपना पहला मिनी एलईडी (Mini LED) गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसका नाम Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i  है, जिसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 27-इंच QHD IPS पैनल मिलता है। नया गेमिंग मॉनिटर 1000 nits की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) रखी गई है।

Gaming Monitor - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »