KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है।
Photo Credit: JD.com
KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है।
KTC की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर M27U6 लॉन्च किया गया है। इस गेमिंग मॉनटिर में कंपनी ने 27 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
गेमिंग मॉनिटर की कीमत 1499 युआन (लगभग रुपये) है। इस गेमिंग मॉनिटर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकता है।
KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है जो कि 3840×2160 पिक्सल का है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके डुअल मोड डिस्प्ले की मदद से यह यूजर्स को दो तरह के रिफ्रेश रेट-रिजॉल्यूशन में स्विच करने की आजादी देता है। एक मोड में 4K के सपोर्ट 72Hz पर मिलता है जबकि दूसरे में 1080p सपोर्ट 144Hz पर मिलता है।
डिस्प्ले में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है यह QD-Mini LED बैकलाइट सिस्टम से लैस है। इसमें 1152 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं और 1152 इंडिविडुअल LED लगे हैं। प्रत्येक LED एक सिंगल डिमिंग जोन के लिए काम करता है जिससे ब्राइटनेस पर पूरा कंट्रोल रहता है और ओवरऑल कंट्रास्ट बेहतर होता है। एचडीआर मोड में यह HDR1000 को सपोर्ट करता है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, SDR मोड में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है।
मॉनिटर में 98 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज देता है। इसमें 99 प्रतिशत sRGB कवरेज है। यह 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक डिस्प्ले पोर्ट 1.4 है, दो एचडीएमआई 2.0 पोर्ट हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही AC पावर इनपुट मिल जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस