400Hz डिस्प्ले वाला गेमिंग मॉनिटर AOC Agon हुआ लॉन्च, जानें कीमत

मॉनिटर में 24.5 इंच IPS पैनल डिस्प्ले लगा है।

400Hz डिस्प्ले वाला गेमिंग मॉनिटर AOC Agon हुआ लॉन्च, जानें कीमत

AOC Agon 25G4KUR गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का डिस्प्ले लगा है।

ख़ास बातें
  • AOC Agon 25G4KUR गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का डिस्प्ले लगा है।
  • पैनल में 92 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है।
  • गेमिंग मॉनिटर में SDR मोड में 350 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है।
विज्ञापन

AOC ने नया गेमिंग मॉनिटर Agon 25G4KUR लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉनिटर ऐसे गेमिंग लवर्स के लिए बना है जो स्पीड को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। यानी फास्ट गेम्स खेलने वालों को यह उम्दा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। सबसे अहम फीचर इसका रिफ्रेश रेट है जो 400Hz का है। मॉनिटर में 24.5 इंच डिस्प्ले लगा है। यह 92 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

AOC Agon 25G4KUR Price

AOC Agon 25G4KUR गेमिंग मॉनिटर को कंपनी ने यूरोप की मार्केट में पेश किया है जहां पर इसकी कीमत £209.99 (लगभग 24,800 रुपये) है। अन्य मार्केट्स में इसकी रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सेल नवंबर अंत में शुरू होने की बात कही गई है। 

AOC Agon 25G4KUR Gaming Monitor Specifications

AOC Agon 25G4KUR गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का डिस्प्ले लगा है। यह फुलएचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह एक IPS पैनल है जिसमें 420Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1 ms GtG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह ई-स्पोर्ट्स प्लेयर्स को लुभाने वाला है। पैनल में 92 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 121 प्रतिशत sRGB कवरेज है। गेमिंग मॉनिटर में SDR मोड में 350 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है। HDR मोड में यह 400 निट्स तक चली जाती है। इसमें TUV Low Blue Light फीचर भी सपोर्टेड है। 

गेमिंग मॉनिटर में 178/178 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट दिया गया है। इसमें एडेप्टिव सिंक और NVIDIA G-SYNC की कम्पैटिबिलिटी दी गई है। कंपिटीटिव प्ले के लिए इसमें लो-इनपुट लैग मोड भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में दो एचडीएमआई पोर्ट, एक डिस्प्ले पोर्ट 1.4, चार यूएसबी 3.2 जेन-1 टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी-बी पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें 3-साइड फ्रेमलैस डिजाइन है। इस मॉनिटर का वजन 4.77kg है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »