43 इंच गेमिंग मॉनिटर Samsung ने किया लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 20W के स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

43 इंच गेमिंग मॉनिटर Samsung ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung Korea

यह मॉनिटर क्वांटम मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 3,840 x 2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • Samsung ने अपनी घरेलू मार्केट में यह गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है।
  • इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है और 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • यह मॉनिटर क्वांटम मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है।
विज्ञापन
Samsung ने अपनी घरेलू मार्केट में नया Odyssey Neo G7 गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। यह गेमिंग मॉनिटर 43 इंच साइज में पेश किया गया है। साउथ कोरियन मार्केट में रिलीज हुआ ये प्रोडक्ट क्वांटम मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 3,840 x 2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा भी कंपनी ने इसमें कई सारे फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी आगे बताई जा रही है। 
 

Samsung Odyssey Neo G7 43 इंच गेमिंग मॉनिटर की कीमत, उपलब्धता

Samsung Odyssey Neo G7 43 इंच गेमिंग मॉनिटर को कंपनी ने घोषित कर दिया है। कंपनी 2 जनवरी को कोरिया में रिलीज करने जा रही है। इसके अलावा CES 2023 में कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर भी लॉन्च कर सकती है, ऐसी संभावना है। इसकी कीमत 1.2 मिलियन वॉन (लगभग 81 हजार रुपये) है। 
 

Samsung Odyssey Neo G7 43 इंच गेमिंग मॉनिटर के स्पेक्स

जैसा कि पहले बताया गया है, यह मॉनिटर क्वांटम मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 3,840 x 2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है और 144Hz रिफ्रेश रेट है। गेमिंग के लिहाज से इसमें 1ms का रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। डिस्प्ले डिवाइस में VESA सर्टिफाइड DisplayHDR 600 फीचर है। इसमें 1,000,000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। 

इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इसमें 2 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट हैं, 1 डिस्प्ले 1.4 पोर्ट है, और 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट हैं। इसमें 20W के स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसमें सैमसंग का बिल्ट इन गेमिंग हब स्ट्रीमिंग टूल भी दिया गया है जो कि एएमडी के फ्री सिंक प्रीमियम प्रो सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करता है। इससे इसमें ज्यादा स्मूद गेम प्ले मिलता है। कंपनी ने इसके साथ OTT सपोर्ट भी दिया है जिसकी मदद से इसमें OTT ऐप्स को भी स्ट्रीम किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »