• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • ViewSonic ने 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर 165Hz डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

ViewSonic ने 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर 165Hz डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है।

ViewSonic ने 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर 165Hz डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

ViewSonic VX25G26-2K-2 मॉडल में कंपनी ने 24.5 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया है।

ख़ास बातें
  • गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है।
  • यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • ब्लू लाइट प्रोटेक्शन के लिए Eye ProTech+ Gen 2 फीचर दिया गया है।
विज्ञापन

ViewSonic ने नया 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है जो गेमिंग लवर्स को लुभा सकता है। कंपनी ने नया मॉडल VX25G26-2K-2 नाम से पेश किया है जिसमें IPS QHD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिसे 180Hz तक भी बढ़ाया जा सकता है। 120 PPI पिक्सल डेंसिटी वाला यह डिस्प्ले डिवाइस 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है जिससे स्मूद मोशन का अहसास मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

ViewSonic VX25G26-2K-2 Gaming Monitor Price

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर की कीमत 811 युआन (लगभग 10 हजार रुपये) है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

ViewSonic VX25G26-2K-2 Gaming Monitor Specifications

ViewSonic VX25G26-2K-2 मॉडल में कंपनी ने 24.5 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह एक IPS पैनल है जो QHD स्क्रीन के साथ आता है। यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और 120 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। 165Hz का रिफ्रेश रेट इसमें दिया गया है जो कि नेटिव रिफ्रेश रेट है। कंपनी का कहना है कि इसे 180Hz तक ओवरक्लॉक किया जा सकता है। यानी स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस यह दे सकता है। यह गेमिंग मॉनिटर डिवाइस 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। 

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है। यह 100% sRGB कवर करता है। डिस्प्ले पैनल HDR10 को भी सपोर्ट करता है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें ब्लू लाइट प्रोटेक्शन के लिए Eye ProTech+ Gen 2 फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कलर क्वालिटी पर असर डाले बिना 40% तक ब्लू लाइट को रोक सकता है। इसमें 1000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक DisplayPort 1.4 पोर्ट है और 3.5mm ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें AMD FreeSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फ्रेम डिलीवरी स्मूद रहती है। इसमें मेटल का स्टैंड दिया गया है। मॉनिटर का वजन 3.8 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Viewsonic, viewsonic gaming monitor
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »