• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • AOC ने 27 इंच का गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, 2K डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

AOC ने 27 इंच का गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, 2K डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

यह 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जिससे मोशन ब्लर कम दिखाई देता है। यह 300 निट्स की ब्राइटनेस, HDR10 सपोर्ट के साथ आता है।

AOC ने 27 इंच का गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, 2K डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

AOC का नया गेमिंग मॉनिटर 27 इंच 2K Fast IPS डिस्प्ले से लैस है।

ख़ास बातें
  • इसमें 27 इंच का 2K IPS डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • यह 300 निट्स की ब्राइटनेस, HDR10 सपोर्ट के साथ आता है।
विज्ञापन
AOC ने नया गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है जिसमें 27 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जिससे मोशन ब्लर कम दिखाई देता है। इसके अलावा इसमें एडेप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी दी गई है जो रिफ्रेश रेट को सिंक्रोनाइज कर सकती है जिससे स्क्रीन टीयरिंग नहीं दिखती है। यह 300 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

AOC Q27G12ZE/D gaming monitor price

AOC Q27G12ZE/D गेमिंग मॉनिटर वर्तमान में चीन की मार्केट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1549 युआन (लगभग 18,300 रुपये) है। इसे JD.com (via) से खरीदा जा सकता है। 
 

AOC Q27G12ZE/D gaming monitor specifications

AOC का नया गेमिंग मॉनिटर 27 इंच 2K Fast IPS डिस्प्ले से लैस है। रिजाल्यूशन (2560×1440) पिक्सल का है। इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जिससे मोशन ब्लर कम दिखाई देता है। इसके अलावा इसमें एडेप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी दी गई है जो रिफ्रेश रेट को सिंक्रोनाइज कर सकती है जिससे स्क्रीन टीयरिंग नहीं दिखती है। यह 300 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। 

यह मॉनिटर G-MENU सॉफ्टवेयर फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूजर इसमें कलर एक्यूरेसी, ब्राइटनेस लेवल जैसे एडजस्टमेंट कर सकता है। कलर एक्यूरेसी की बात करें तो इसमें 99% sRGB कलर स्पेस कवरेज दी गई है और 92% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.0 पोर्ट, 2 DP 1.4 पोर्ट्स, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन हैं। इसकी मदद से इसमें गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने के मल्टीपल ऑप्शन मिल जाते हैं। साथ ही एक्सटर्नल स्पीकर या हेडफोन भी कनेक्ट हो सकते हैं। सेटअप के लिए इसमें VESA 100x100mm वाल माउंटिंग सपोर्ट दिया गया है। इसलिए इसे आसानी से दीवार पर भी सेट किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AOC
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »