नया Realme स्मार्टफोन आया गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Realme के इस नए स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1512 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3799 का स्कोर हासिल किया है।

नया Realme स्मार्टफोन आया गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme RMX3851 SoC कोड-नाम "पाइनएप्पल" पर काम करता है।
  • Realme RMX3851 को EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
  • Realme कथित तौर पर जल्द ही नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है।
विज्ञापन
Realme कथित तौर पर जल्द ही नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। मॉडल नंबर RMX3851 के साथ एक नया Realme स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है। हालांकि, स्मार्टफोन के नाम का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन लिस्टिंग से पता चला है कि यह एक टॉप लेवल प्रोसेसर पर काम करता है।

Realme RMX3851 SoC कोड-नाम "पाइनएप्पल" पर काम करता है। कहा जाता है कि यह Snapdragon 8 सीरीज से संबंधित है, जो Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का हल्का वर्जन है। "पाइनएप्पल" कोडनेम इस थ्योरी का सपोर्ट करता है, क्योंकि यह Snapdragon 8 Gen 3 के इंटरनल कोडनेम के साथ एलाइन है। लिस्टिंग "पाइनएप्पल" चिप के लिए एक ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर से लैस है। इसके हाई-परफॉर्मेंस कोर के लिए क्लॉक स्पीड 3.01GHz, 4 परफॉर्मेंस कोर के लिए 2.61GHz स्पीड और 3 एफिशिएंसीकोर के लिए 1.84GHz क्लॉक स्पीड है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 735 जीपीयू है।

Realme के इस नए स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1512 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3799 का स्कोर हासिल किया है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन नए एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करता है। इस फोन में 16GB RAM दी गई है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा Realme RMX3851 को EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, लेकिन सर्टिफिकेशन से स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। संभावना है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। Realme फिलहाल Realme 12+ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह Realme 12 सीरीज में एक किफायती मॉडल है और वर्तमान में मार्च की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने के साथ मलेशिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dell, Gaming Monitor
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »