• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर 40 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर 40 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Philips ने Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर को पेश किया है। आपको बता दें कि नया लॉन्च किया गया मॉनिटर, बीते महीने से बेचे जा रहे 40B1U5600 मॉनिटर का एक कस्टमाइज वर्जन है।

Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर 40 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Philips

ख़ास बातें
  • Philips ने Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर को पेश किया है।
  • 40B1U5601H में सामान्य पैनल के बजाय 5 मेगापिक्सल वेबकैम दिया गया है।
  • Philips 40B1U5601H इस महीने के आखिर में £739.99 में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Philips ने Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर को पेश किया है। आपको बता दें कि नया लॉन्च किया गया मॉनिटर, बीते महीने से बेचे जा रहे 40B1U5600 मॉनिटर का एक कस्टमाइज वर्जन है। 40B1U5601H में सामान्य पैनल के बजाय 5 मेगापिक्सल वेबकैम दिया गया है। हालांकि अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस जैसे कि 5 W स्पीकर पेयर पहले जैसे ही हैं। यहां हम आपको Philips 40B1U5601H गेमिंग मॉनिटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Philips 27B1U7903 और Philips Evnia गेमिंग मॉनीटर मार्केट में पेश किए थे। Philips 27B1U7903 एक प्रोफेशनल ग्रेड 4K मॉनिटर है जिसमें मिनी एलईडी बैकलाइट और थंडरबोल्ट 4 पोर्ट है। वहीं Philips Evnia में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जो कि 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
 

Philips 40B1U5601H की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Philips 40B1U5601H को इस महीने के आखिर में £739.99 यानी कि 73,352 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि Philips पहले से ही 40B1U5600 को £649.99 यानी कि 64,432 रुपये में बेच रहा है।
 

गेमिंग मॉनिटर के स्पेसिफिकेशंस


दोनों मॉनिटर में डब्ल्यू-एलईडी बैकलाइट्स के साथ 40 इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3,400 x 1,440 पिक्सल और 21: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसके अलावा डिस्प्लेपोर्ट या यूएसबी टाइप-सी के जरिए डिवाइस से कनेक्ट होने पर दोनों मॉनिटर 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करते हैं। मगर एचडीएमआई का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 100Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। वहीं फिलिप्स का दावा है कि 40B1U5601H का 1,200:1 कंट्रास्ट रेशियो और 4 ms GtG रिस्पॉन्स टाइम 40B1U5600 के जैसा है। 40B1U5600 के 500 निट्स और VESA DisplayHDR 400 सर्टिफिकेशन के अलावा, 40B1U5601H सिर्फ 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है।

Philips में सिंगल मॉनिटर पर एक सिंगल डिस्प्लेपोर्ट 1.4, HDMI 2.0 और यूएसबी टाइप-सी कनेक्शन है। डिस्प्लेपोर्ट ऑल्ट मोड और 100 डब्ल्यू पावर डिलीवरी सपोर्ट करता है। 40B1U5600 जैसा USB टाइप-A हब और RJ45 इथरनेट पोर्ट 40B1U5601H में दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »