• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर नाराज हुए अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump

भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर नाराज हुए अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump

पिछले महीने Tata Group की Tata Electronics की तमिलनाडु में होसुर की नई फैक्टरी में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी

भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर नाराज हुए अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump

आईफोन्स के लिए सप्लाई चेन और स्किल्ड लेबर पिछले कई वर्षों से चीन में मौजूद है

ख़ास बातें
  • ट्रंप ने कंपनी से अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने को कहा है
  • एपल ने भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है
  • कंपनी के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है
विज्ञापन
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की Apple की योजना पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कहा है। एपल की योजना चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की है। 

Bloomberg News की एक रिपोर्ट के अनुसार, कतर के दौरे पर गए ट्रंप ने वहां कुक के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "कुक के साथ मुझे कुछ समस्या हुई थी। वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि भारत में आप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएं।" ट्रंप ने बताया कि इस बातचीत के नतीजे में, अमेरिका में एपल अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। 

इस बारे में भारत में एपल के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। एपल ने अगले वर्ष के अंत तक अमेरिका में बिक्री के लिए अधिकतर आईफोन्स को भारत से इम्पोर्ट करने की योजना बनाई थी। ट्रंप के इस बयान के बाद कंपनी की योजना को झटका लग सकता है। आईफोन्स की अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग चीन में की जाती है। अमेरिका में एपल के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती। हालांकि, कंपनी ने अमेरिका में अधिक वर्कर्स की हायरिंग करने और अगले चार वर्षों में लगभग 500 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट का वादा किया है। अमेरिका में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करना एपल के लिए बहुत मुश्किल होगा। आईफोन्स के लिए सप्लाई चेन और स्किल्ड लेबर पिछले कई वर्षों से चीन में मौजूद है। हाल के वर्षों में एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की कोशिशें शुरू की हैं। 

पिछले महीने Tata Group की Tata Electronics की तमिलनाडु में होसुर की नई फैक्टरी में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी।  टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इस फैक्टरी में एक असेंबली लाइन पर आईफोन के पुराने मॉडल्स बनाए जाएंगे। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट बनाई जा रही फैक्टरी में भी जल्द ही आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। भारत में फॉक्सकॉन का पिछले वित्त वर्ष में रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये का था। फॉक्सकॉन के वर्कर्स की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। ताइवान की यह कंपनी आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »