इस सीरीज के iPhone 17 को व्हाइट, पिवटर ग्रे, ग्रीन, पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
कंपनी की नई आईफोन सीरीज में स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी भी हो सकता है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में 'Awe Dropping' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कलर्स के बारे में ऑनलाइन लीक से संकेत मिला है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं।
टिप्सटर Setsuna Digital ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आगामी आईफोन सीरीज के कलर्स को लीक किया है। इस सीरीज के iPhone 17 को व्हाइट, पिवटर ग्रे, ग्रीन, पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17 Pro के लिए व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस टिप्सटर iPhone 17 Pro Max के कलर्स की जानकारी नहीं दी है। कंपनी नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है।
कंपनी की आगामी आईफोन सीरीज में एक नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। यह आईफोन व्हाइट, लाइट गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। हाल ही में Bloomberg की एक रिपोर्ट में एपल की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा।
इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में आगामी iPhone 17 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की बेंगलुरु और चेन्नई की यूनिट्स में की जा रही है। ताइवान की फॉक्सकॉन की चीन के बाद बेंगलुरु में दूसरी सबसे बड़ी फैक्टरी है। मौजूदा वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था। देश में इस वर्ष आईफोन्स की असेंबलिंग बढ़कर छह करोड़ यूनिट्स पर पहुंच सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत