Ev Charging

Ev Charging - ख़बरें

  • EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
    Shell ने Triple 10 Challenge नाम का नया इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई डिजाइन और कूलिंग टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Shell का दावा है कि यह कॉन्सेप्ट 175kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10% से 80% तक सिर्फ 9.54 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसमें नया Recharge Thermal Fluid और सिंगल-सर्किट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी और पावरट्रेन की थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है।
  • EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
    दिल्ली सरकार ने Electric Vehicle Policy 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव शामिल हैं। इस पॉलिसी में पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे कम करने, EV खरीद पर सब्सिडी देने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना है। 2026 से कुछ सेगमेंट्स में ICE वाहनों पर रोक लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा रोड टैक्स छूट और स्क्रैपेज इंसेंटिव जैसे फायदे भी दिए जा सकते हैं।
  • BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
    BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • Hyundai की Creta Electric की बढ़ी चार्जिंग स्पीड, 100Kw फास्ट चार्जिंग को करेगी सपोर्ट
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.02 लाख रुपये से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
  • भारत में मजबूत हुआ EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पेट्रोल पंपों पर लगे 27,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशंस
    केंद्र सरकार की FAME-II स्कीम के तहत, रिटेल आउटलेट्स पर 8,932 चार्जिंग स्टेशंस लगाए गए हैं। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने फंड के इस्तेमाल से 18,500 से अधिक चार्जिंग स्टेशंस लगाए हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए चार्जिंग की सुविधा बढ़ेगी। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को भी कड़ा किया जा रहा है।
  • Tesla ने गुरूग्राम में खोला पहला सुपरचार्जर स्टेशन, 250 Kw की पीक स्पीड
    टेस्ला जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में पहला फुल सेंटर गुरूग्राम में खोला था। कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराई गई हैं।
  • Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लॉन्च किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क
    कंपनी के Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी। इन चार्जिंग स्टेशंस के साथ रेस्टोरेंट भी मौजूद होंगे। कंपनी की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है।
  • MG Comet EV Price Hike: हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की मार, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी बढ़ी
    MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।
  • रात में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना होगा 30% महंगा, इस राज्य ने जारी किया नया नियम
    केरल स्टेट इलेक्ट्रिक रेगुलेशन कमीशन ने चार्जिंग के तरीके को दो टाइम जोन में विभाजित है। पहले टाइम जोन को सोलर पीरियड कहा जाता है, जो कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच आता है। इस टाइम जोन के दौरान राज्य चार्जिंग के लिए ईवी यूजर्स को स्टैंडर्ड रेट दिया जाएगा। EV चार्जिंग स्टेशन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करने के बाद रेगुलेटरी कमीशन ने चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया।
  • EV के चार्जिंग नेटवर्क के लिए Euler Motors ने किया Tata Power Renewables के साथ टाई-अप
    इस एग्रीमेंट के तहत, Tata Power Renewables अधिक डिमांड वाली लोकेशंस पर Euler Motors के लिए फास्ट चार्जर्स उपलब्ध कराएगी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में तेजी आई है। इसके साथ ही EV के लिए चार्जिंग नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ी है। इस एग्रीमेंट के तहत, Euler Motors के लिए Tata Power Renewables रैपिड चार्जर्स को इंस्टॉल, ऑपरेट और मेंटेन करेगी।
  • EV की चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के खर्च की जरूरत
    देश में EV के लिए पब्लिक चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 2030 तक लगभग 16,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जररूत है। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी उपाय किए गए हैं। FICCI EV पब्लिक चार्जि्ंग इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप 2030 रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में 700 से अधिक शहरों का विश्लेषण किया गया था।
  • Veera Mahasamrat EV: 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाली दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बस जल्द दौड़ेगी इस रूट पर
    Veera Vahana ने 15 मिनट में रैपिड चार्ज होने में सक्षम Veera Mahasamrat EV को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु स्थित Exponent Energy के साथ साझेदारी की है। वीरा वाहन इसे 15 मिनट में रैपिड चार्ज होने वाली दुनिया की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस बता रही है। एक्सपोनेंट पहले भी विभिन्न वाहन मैन्युफैक्चरर के साथ साझेदारी में इस रैपिड चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चुकी है।
  • 1 मिनट में चार्ज होगा स्मार्टफोन, और 10 मिनट में इलेक्ट्रिक कार ... मिली नई तकनीक!
    इस खोज के माध्यम से ज्यादा स्टोरेज वाले सुपरकैपेसिटर्स बनाए जा सकते हैं। सुपरकैपेसिटर्स ऐसे स्टोरेज डिवाइस होते हैं जो अपनी एनर्जी स्टोरेज के लिए आयन के जमाव पर निर्भर करते हैं।
  • गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला
    Statiq : इलेक्ट्रिक वीकल चार्जिंग की सुविधा देने वाली एक कंपनी स्‍टेटिक (Statiq) अब लोगों को घर से बाहर भी गाड़ी चार्जिंग के लिए प्रोत्‍साहित करना चाहती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »