• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला

गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला

Statiq : कंपनी के पास कर्नाटक में 400 से ज्‍यादा ऑपरेशनल EV चार्जिंग पॉइंट्स हैं, जिनमें फ्री चार्जिंग की सुविधा है।

गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला

इलेक्ट्रिक वीकल को फ्री में चार्ज करने के लिए यूजर्स को स्टेटिक ऐप (Statiq app) डाउनलोड करना होगा।

ख़ास बातें
  • Statiq ने पेश की सुविधा
  • फ्री में चार्ज कर पाएंगे ईवी
  • 400 से ज्‍यादा चार्जिंग पॉइंट्स में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वीकल इस्‍तेमाल करने वाले ज्‍यादातर लोग अमूमन अपनी गाड़ी को घर पर चार्ज करना पसंद करते हैं। इलेक्ट्रिक वीकल चार्जिंग की सुविधा देने वाली एक कंपनी स्‍टेटिक (Statiq) अब लोगों को घर से बाहर भी गाड़ी चार्जिंग के लिए प्रोत्‍साहित करना चाहती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का मानना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान लोग पब्लिक चार्जिंग ऑप्‍शंस को तलाशने में झिझकते हैं। लोगों की इस झिझक को दूर करने के लिए ‘स्‍टेटिक' ने कर्नाटक में खास अभ‍ियान शुरू किया है। वह फ्री में गाड़ी चार्ज करने की सुविधा दे रही है। कंपनी के पास कर्नाटक में 400 से ज्‍यादा ऑपरेशनल EV चार्जिंग पॉइंट्स हैं। 
 
Statiq का कहना है कि उसके चार्जिंग पॉइंट्स तमाम इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को चार्ज कर सकते हैं। इनमें Tata Nexon, MG ZS EV, Tata Tiago EV जैसी पॉपुलर गाड़‍ियां शामिल हैं। 

इलेक्ट्रिक वीकल को फ्री में चार्ज करने के लिए यूजर्स को स्टेटिक ऐप (Statiq app) डाउनलोड करना होगा। उसमें  लॉग-इन करके अपने वीकल को ऐड करना होगा। इसके बाद कंपनी के चार्जिंग पॉइंट्स पर गाड़ी चार्ज की जा सकती है। Statiq का दावा है कि वह कोई हिडन चार्ज नहीं ले रही। सबकुछ एकदम फ्री है। यूजर अपनी कार को कितनी भी बार चार्ज कर सकता है। 

कंपनी ने सभी तरह के पसर्नल वीकल्‍स को यह सुविधा ऑफर की है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे- कैब वगैरह को चार्ज नहीं किया जा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेटिक की मौजूदगी कनार्टक के बाहर देशभर में है। कंपनी ने टियर1 से टियर 3 शहरों में 7 हजार से ज्‍यादा चार्जर डिप्‍लॉय किए हैं। अगले साल तक कंपनी देशभर में 25 हजार ईवी चार्जिंग स्‍टेशन बनाना चाहती है। 

गौरतलब है कि भारत का इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। टू वीलर्स से लेकर बड़ी गाड़ि‍यों तक की बिक्री में इजाफा देखा गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »