Realme P4 सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme P4 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा।

Realme P4 सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh की होगी बैटरी

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के लिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी
  • इसकी बैटरी को 25 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme की P4 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के जरिए टीजर दिया गया था। Realme ने इन स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है। 

कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल Realme P4 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G दिया जाएगा। इसमें एक अलग Pixelworks चिप होगा। Realme P4 5G में 6.77 इंच HyperGlow AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन BGMI गेम का 11 घंटे तक का गेमप्ले उपलब्ध कराएगा। इसकी बैटरी को 25 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme P4 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.68 mm की होगी। Realme P4 Pro 5G में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह आठ घंटे से अधिक का BGMI गेमप्ले 90 FPS पर उपलब्ध कराएगा। Realme के हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग, Francis Wong ने हाल ही में बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन्स का प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया था कि कि इस सीरीज में Realme P4 Ultra को लाने की कम संभावना है। 

हाल ही में Realme 15 Pro 5G को देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 7,000 mAh की बैटरी के साथ इस सेगमेंट में सबसे स्लिम हैंडसेट है। कंपनी ने इसका सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' के तौर पर प्रचार किया है। Realme ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' मिलेंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल है, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »