EV के चार्जिंग नेटवर्क के लिए Euler Motors ने किया Tata Power Renewables के साथ टाई-अप

EV के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने देश में EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है

EV के चार्जिंग नेटवर्क के लिए Euler Motors ने किया Tata Power Renewables के साथ टाई-अप

इसके साथ ही EV के लिए चार्जिंग नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में तेजी आई है
  • इसके साथ ही EV के लिए चार्जिंग नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ी है
  • देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की बिक्री लगभग 90,432 यूनिट्स की थी
विज्ञापन
कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर Euler Motors ने अपने कस्टमर्स के लिए फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ाने के उद्देश्य से Tata Power Renewables के साथ एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के तहत, Tata Power Renewables अधिक डिमांड वाली लोकेशंस पर Euler Motors के लिए फास्ट चार्जर्स उपलब्ध कराएगी। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में तेजी आई है। इसके साथ ही EV के लिए चार्जिंग नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ी है। इस एग्रीमेंट के तहत, Tata Power Renewables रैपिड चार्जर्स को इंस्टॉल, ऑपरेट और मेंटेन करेगी। इसके लिए Euler Motors की ओर से टाटा पावर को मुफ्त स्पेस उपलब्ध कराएगी। Euler Motors का दावा है कि वह थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेगमेंट में फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी उपलब्ध कराने वाली एकमात्र कमर्शियल EV मेकर है। 

EV के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने देश में EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया है कि 2027 तक इन चार्जिंग स्टेशंस को बढ़ाकर लगभग चार लाख तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चार्जवाइंट ऑपरेटर्स और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ टाई-अप किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने 120 kW पर रेटेड लगभग 500 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस का 'Tata.ev Mega Charger Network' भी लॉन्च किया है। 

इसके लिए टाटा पावर, Chargezone, Statiq और Zeon के साथ टाई-अप किया गया है। हाल ही में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने बताया, "इससे चार्जिंग की स्पीड, विश्वसनीयता और यूजर्स का एक्सपीरिएंस बढ़ेगा। कस्टमर्स की आशंकाओं को दूर करने में मदद के लिए एक यूनिफाइड चार्जिंग हेल्पलाइन और पेमेंट सॉल्यूशन पेश किया जा रहा है।" देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की बिक्री बढ़कर लगभग 90,432 यूनिट्स की थी। भारत में लगभग 1.5 लाख EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। पिछले वर्ष एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में EV की पब्लिक चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 2030 तक लगभग 16,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरत होगी। FICCI EV पब्लिक चार्जि्ंग इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप 2030 रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट में 700 से अधिक शहरों का विश्लेषण किया गया था। इनमें से टॉप 20 शहरों और 20 हाइवे के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए प्रायरिटी दी जा सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »